Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

अदाणी ग्रुप और एयर इंडिया का मेगा प्लान, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट पर होगी ट्रांसफर

अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी मुंबई एयरपोर्ट से एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें शुरू होंगी और खाड़ी देशों की फ्लाइट्स भी यहां शिफ्ट की जाएंगी.

Adani Airports Air India Group Navi Mumbai Airport Flight Expansion 2026

मुंबई और आसपास के इलाकों में रहने वाले हवाई यात्रियों के लिए एक और शानदार और बड़ी खबर सामने आई है. अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) और एयर इंडिया ग्रुप ने हाथ मिलाते हुए नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) से अपनी उड़ानों के संचालन की घोषणा कर दी है. इंडिगो के बाद अब एयर इंडिया ग्रुप भी अपनी फ्लाइट्स को चरणबद्ध तरीके से छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) से नए नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट करने जा रहा है. अदाणीसमूह के इस विजन से मुंबई का ड्यूल-एयरपोर्ट सिस्टम पूरी तरह से रफ्तार पकड़ेगा.

कब से शुरू होंगी विदेश की उड़ानें?

अदाणी एयरपोर्ट्स के साथ बनी इस खास सहमति के तहत ‘एयर इंडिया एक्सप्रेस’ सबसे पहले दिसंबर 2026 से नवी मुंबई एयरपोर्ट से 4 रोजाना घरेलू उड़ानों की शुरुआत करेगी. इसके ठीक बाद, जनवरी 2027 से ओमान के लिए मौजूदा सेवाओं के साथ-साथ कुवैत के लिए भी नई उड़ानें शुरू करने की योजना है.

इतना ही नहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस जेद्दा, रियाद, दम्माम, दोहा, मस्कट और शारजाह जाने वाली अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को भी धीरे-धीरे नवी मुंबई एयरपोर्ट पर ट्रांसफर करेगी. एयर इंडिया ग्रुप को उम्मीद है कि इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के समर 2027 सीजन तक यह पूरी शिफ्टिंग पूरी कर ली जाएगी.

Adani Airports के मास्टरस्ट्रोक से यात्रियों को फायदा

अदाणीग्रुप के मैनेजमेंट वाले इस नए एयरपोर्ट पर एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है. अदाणीएयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने एयर इंडिया ग्रुप के इस कदम का गर्मजोशी से स्वागत किया है.

इस बड़े बदलाव की सबसे खास वजह मुंबई के पुराने एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 का कायाकल्प और रीडेवलपमेंट करना है. जब उड़ानें नवी मुंबई शिफ्ट होंगी, तो पुराने एयरपोर्ट पर भीड़ का दबाव कम होगा और एयर इंडिया ग्रुप अपने स्लॉट भी बरकरार रख सकेगा. अदाणीसमूह के इस कदम से पूरे मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) में हवाई यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और यात्रा के ज्यादा विकल्प मिलेंगे.

यह भी पढ़ें: इंडिगो-अदानी का मास्टरस्ट्रोक! अब इस नए एयरपोर्ट से उड़ेंगी विदेश की उड़ानें

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital