Adani Energy Solutions Bihar Project: देश की अग्रणी निजी बिजली ट्रांसमिशन और वितरण कंपनी अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) ने गुरुवार, 19 नवंबर 2026 को बिहार में एक अत्यंत महत्वपूर्ण ट्रांसमिशन परियोजना हासिल करने की घोषणा की. यह प्रोजेक्ट बिहार के पीरपैंती में अदाणी पावर के आगामी 2,400 मेगावाट (3×800 MW) के अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट से बिजली की सुगम निकासी (इवैकुएशन) सुनिश्चित करेगा और राज्य के बिजली ट्रांसमिशन नेटवर्क को नई मजबूती देगा.
टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी बोली (TBCB) प्रक्रिया के माध्यम से जीती गई इस परियोजना के चालू होने के बाद कंपनी को लगभग 500 करोड़ रुपये का वार्षिक टैरिफ प्राप्त होगा.
2028 की अंतिम तिमाही तक पूरा होगा लक्ष्य
इस महत्वाकांक्षी परियोजना का आधिकारिक शीर्षक “इवैकुएशन ऑफ पावर फ्रॉम 3×800 MW STPP पीरपैंती” है. कंपनी इसे अपनी विशेष प्रयोजन इकाई (SPV) ‘विक्रमशिला पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड’ के माध्यम से क्रियान्वित करेगी.
| परियोजना का नाम | इवैकुएशन ऑफ पावर फ्रॉम 3×800 MW STPP पीरपैंती |
| क्रियान्वयन एजेंसी (SPV) | विक्रमशिला पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड |
| परियोजना की क्षमता | 2,400 मेगावाट बिजली निकासी |
| लक्षित पूर्णता समय | वर्ष 2028 की अंतिम तिमाही (Q4 2028) |
| अनुमानित वार्षिक टैरिफ | लगभग ₹500 करोड़ |
| नई ट्रांसमिशन लाइन | 881 सर्किट किलोमीटर (ckm) |
| ट्रांसफॉर्मेशन क्षमता | 3,160 एमवीए (MVA) |
बिहार के इन जिलों में बनेगा हाई-टेक बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर
इस परियोजना के तहत बिहार के कई प्रमुख क्षेत्रों में आधुनिक सबस्टेशन और हाई-वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइनों का निर्माण किया जाएगा, जिससे बिजली आपूर्ति की विश्वसनीयता बढ़ेगी.
- 4 गैस इंसुलेटेड सबस्टेशन (GIS): झंझारपुर, बेथौली और बेगूसराय में चार आधुनिक गैस इंसुलेटेड सबस्टेशन और संबंधित ट्रांसफॉर्मेशन क्षमता का निर्माण किया जाएगा.
- 400 kV की प्रमुख लाइनें: परियोजना में 400 केवी डीसीडीएस (DCDS) पीरपैंती-झंझारपुर, पीरपैंती-बेगूसराय और बेगूसराय-बख्तियारपुर ट्रांसमिशन लाइनें शामिल हैं.
220 kV की लाइनें और विस्तार
220 केवी डीसीडीएस झंझारपुर-बेथौली और बेगूसराय-बेगूसराय टाउन लाइनें बिछाई जाएंगी. साथ ही झंझारपुर में मौजूदा 220 केवी और 132 केवी लाइनों का लिलो (LILO) तथा बख्तियारपुर जीएसएस में 400 केवी लाइन बे का निर्माण भी होगा.
अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) के ट्रांसमिशन परियोजना हासिल करने सीईओ कंदर्प पटेल ने कहा कि-
“पीरपैंती ट्रांसमिशन योजना 2,400 मेगावाट उत्पादन क्षमता के लिए एक सुदृढ़ निकासी प्रणाली तैयार करेगी और बिहार की ट्रांसमिशन रीढ़ को मजबूत बनाएगी. यह ग्रिड की विश्वसनीयता और लचीलेपन को बढ़ाएगी तथा राज्य की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में मदद करेगी. हम देश की दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा का समर्थन करने वाले विश्वसनीय और कुशल ट्रांसमिशन बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं.”
91,500 करोड़ पहुंचा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का कुल कैपेक्स
इस नई परियोजना के जुड़ने से अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के पोर्टफोलियो और पूंजीगत व्यय (Capex) में बड़ा विस्तार हुआ है. परियोजना के पूरा होने पर कंपनी के पोर्टफोलियो में 881 सर्किट किलोमीटर (ckm) ट्रांसमिशन लाइन और 3,160 एमवीए (MVA) ट्रांसफॉर्मेशन क्षमता जुड़ेगी, जिससे कंपनी का कुल नेटवर्क 30,683 ckm और कुल ट्रांसफॉर्मेशन क्षमता 1,46,585 MVA पर पहुंच जाएगी.
इस प्रोजेक्ट के साथ ही कंपनी का कुल ट्रांसमिशन कैपेक्स अब लगभग 91,500 करोड़ रुपये हो गया है. अदाणी पोर्टफोलियो की यह कंपनी पावर ट्रांसमिशन, वितरण, स्मार्ट मीटरिंग और कूलिंग सॉल्यूशंस के क्षेत्र में सक्रिय है. कंपनी मुंबई महानगर और मुंद्रा एसईजेड के औद्योगिक हब में लगभग 1.3 करोड़ (13 मिलियन) उपभोक्ताओं को सीधे बिजली वितरित करती है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




