Urdu Conclave 2026

अदाणी ग्रुप का नया रिकार्ड! 20 लाख करोड़ के क्लब में हुआ शामिल, 2026 में जोड़े 5 लाख करोड़

अदाणी समूह की कंपनियों ने भारतीय शेयर बाजार में ऐतिहासिक उछाल दर्ज करते हुए कुल मार्केट कैप को 20 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा दिया है. महज 5 महीनों में ग्रुप की वैल्यू में ₹5 लाख करोड़ से ज्यादा की रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है…

भारतीय शेयर बाजार में इस वक्त अदाणी समूह (Adani Group) की कंपनियों का एक ऐसा भयंकर और अभूतपूर्व तूफान देखने को मिल रहा है, जिसने दलाल स्ट्रीट के सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. मजबूत वित्तीय नतीजों और डोमेस्टिक व इंटरनेशनल निवेशकों के भारी भरोसे के दम पर अदाणी समूह का कुल बाजार मूल्यांकन (Market Cap) अब करीब 20 लाख करोड़ रुपये के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर गया है.

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस साल यानी 2026 की शुरुआत से लेकर अब तक, महज 5 महीनों के भीतर ही ग्रुप ने अपने मार्केट कैप में 5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की रिकॉर्ड-तोड़ बढ़ोतरी दर्ज की है, जिसने बाजार विशेषज्ञों को भी हैरान कर दिया है.

‘अदाणी पावर’ बना ग्रुप का नया कोहिनूर(Adani Group Market Cap)

इस पूरे महा-विस्फोट में जिस एक शेयर ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं, वह है ‘अदाणी पावर’. यह कंपनी इस समय 4,79,167 करोड़ रुपये के कुल मार्केट कैप के साथ अदाणी समूह की सबसे मूल्यवान और नंबर वन कंपनी बन चुकी है. अदाणी पावर ने अकेले साल 2026 में अब तक अपने बाजार पूंजीकरण में 2,02,511 करोड़ रुपये की भारी-भरकम वेल्थ जोड़ी है.

इसके ठीक पीछे 4,20,611 करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ ‘अदाणी पोर्ट्स’ (APSEZ) दूसरे पायदान पर है, जबकि ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी ‘अदाणी एंटरप्राइजेज’ 3,82,634 करोड़ रुपये के मूल्यांकन के साथ तीसरे स्थान पर जमी हुई है.

देश की टॉप-20 कंपनियों में अदाणी के 3 शेयर्स का कब्जा

अदाणी समूह की इस तूफानी तेजी का नतीजा यह हुआ है कि ग्रुप की तीन बड़ी कंपनियां अब भारत की शीर्ष 20 सबसे मूल्यवान सूचीबद्ध (Listed) कंपनियों के एलीट क्लब में शामिल हो चुकी हैं. इसमें अदाणी पावर देश में 11वें स्थान पर, अदाणी पोर्ट्स 15वें और अदाणी एंटरप्राइजेज 20वें स्थान पर काबिज है.

इसके अलावा, ग्रुप की ग्रीन एनर्जी विंग (₹2.44 लाख करोड़) और एनर्जी सॉल्यूशंस (₹1.83 लाख करोड़) ने भी इस अवधि में क्रमशः 77,000 करोड़ और 60,780 करोड़ रुपये की ग्रोथ दिखाई है, जबकि अंबुजा सीमेंट भी 1.13 लाख करोड़ रुपये के साथ मजबूत स्थिति में है.

यह भी पढ़ें: BJP का मेगा फेरबदल: दिल्ली, पंजाब समेत 4 राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट

ग्लोबल ब्रोकरेज बर्नस्टीन की एक रिपोर्ट ने बदला गेम

बाजार के बड़े दिग्गजों और विश्लेषकों का मानना है कि अदाणी समूह के शेयरों में आई इस रॉकेट जैसी तेजी के पीछे लगातार शानदार ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस तो है ही, लेकिन सबसे बड़ा ट्रिगर वैश्विक ब्रोकरेज फर्म ‘बर्नस्टीन’ की हालिया सकारात्मक टिप्पणी बनी है.

बर्नस्टीन ने अपनी रिपोर्ट में अदाणी समूह की प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा करने की बेजोड़ क्षमता (Execution Capability) और भविष्य की मजबूत विकास संभावनाओं का खुलकर समर्थन किया है. इसी ग्लोबल थम्स-अप के बाद से शॉर्ट-सेलर्स बैकफुट पर हैं और रिटेल से लेकर विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने अदाणी के शेयरों में अंधाधुंध खरीदारी शुरू कर दी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read