प्रतीकात्मक तस्वीर.
भारत के सबसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर समूह अदाणी (Adani) ने अपने पोर्टफोलियो का वित्तीय प्रदर्शन (TTM और Q1FY26) और क्रेडिट स्थिति जारी कर दी है.
अदाणी (Adani) पोर्टफोलियो का EBITDA पहली बार 90,000 करोड़ के पार पहुंचा है. Q1 का EBITDA भी रिकॉर्ड स्तर पर है. यह उपलब्धि हवाई अड्डों (AEL के तहत), अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस, अडानी पोर्ट्स एंड SEZ और अंबुजा सीमेंट्स के मजबूत योगदान से संभव हुई.
AEL के मौजूदा व्यवसायों में कमी (मुख्य रूप से ट्रेड वॉल्यूम घटने और IRM इंडेक्स प्राइस में अस्थिरता) की भरपाई अन्य क्षेत्रों की मजबूती से हो गई. कंपनी के सतत EBITDA विस्तार से वार्षिक पूंजीगत व्यय (1.5–1.6 लाख करोड़) को मजबूत समर्थन मिलेगा.
नेट डेब्ट टू EBITDA 2.6 गुना पर स्थिर रहा, जो दुनिया के बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर खिलाड़ियों में सबसे कम है. नकद शेष 53,843 करोड़ बनाए रखा गया.
अब तक का सबसे अधिक TTM (Trailing Twelve Month) EBITDA 90,572 करोड़, जो सालाना आधार पर ~10% अधिक है.
Q1FY26 का EBITDA 23,793 करोड़, जो अब तक का सर्वोच्च स्तर है.
मुख्य इंफ्रास्ट्रक्चर व्यवसाय (यूटिलिटी, ट्रांसपोर्ट और अदाणी (Adani) एंटरप्राइजेज के अधीन इनक्यूबेटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर) ने Q1FY26 EBITDA में ~87% योगदान दिया.
पहली बार इनक्यूबेटिंग इंफ्रा परिसंपत्तियों (एयरपोर्ट, सोलर और विंड मैन्युफैक्चरिंग, और रोड्स) ने 10,000 करोड़ से अधिक EBITDA हासिल किया.
इंफ्रास्ट्रक्चर और संबद्ध क्षेत्रों के मजबूत प्रदर्शन ने AEL के मौजूदा व्यवसायों में आई गिरावट की भरपाई की.
31 मार्च 2025 तक:
संचालन से फंड फ्लो (कर पश्चात नकद) 66,527 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर.
परिसंपत्ति आधार ₹6.1 लाख करोड़—FY25 में 1.26 लाख करोड़ की वृद्धि.
नेट डेब्ट टू EBITDA 2.6 गुना, जो वैश्विक स्तर पर सबसे कम में से एक.
ऋण भुगतान के लिए पर्याप्त तरलता, अगले 21 महीनों तक का कवरेज; नकद शेष 53,843 करोड़ (~कुल ऋण का 19%).
अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड
AEL ने भारत का पहला ऑफ-ग्रिड 5 MW ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट चालू किया.
8 में से 7 परियोजनाएँ (गंगा एक्सप्रेसवे सहित) 70% से अधिक पूरी.
यात्री यातायात 3% बढ़कर 23.4 मिलियन और कार्गो यातायात 4% बढ़कर 0.28 MMT.
यह भी पढ़ें- ट्रंप के टैरिफ का भारतीय स्टॉक मार्केट पर दिखा असर, खुलते ही 600 अंक धड़ाम हुआ सेंसेक्स, बिखर गए ये शेयर्स
अडानी ग्रीन एनर्जी
परिचालन क्षमता 45% बढ़कर 15,816 MW हुई, जिसमें 3,763 MW सौर, 585 MW पवन और 534 MW हाइब्रिड संयंत्र शामिल.
अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस
एक नई ट्रांसमिशन परियोजना (WRNES टालेगांव लाइन) हासिल, निर्माणाधीन ऑर्डर बुक 59,304 करोड़ तक पहुंची.
Adani पोर्ट्स और SEZ वॉल्यूम 11% बढ़कर 121 MMT पहुंचा.
अंबुजा सीमेंट
वर्तमान क्षमता 105 MTPA, मार्च 2026 तक 118 MTPA लक्ष्य की ओर अग्रसर.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




