Bharat Express DD Free Dish

अदाणी पावर को MPPMCL से 800 मेगावाट के Thermal Power Plant से बिजली आपूर्ति के लिए मिला लेटर ऑफ अवॉर्ड

सितंबर 2024 में अदाणी पावर ( Adani Power) और अदाणी ग्रीन एनर्जी को महाराष्ट्र राज्य से 6,600 मेगावाट (5,000 मेगावाट सौर और 1,600 मेगावाट तापीय) बिजली आपूर्ति आदेश के लिए एलओआई मिली थी.

Adani Power

भारत की सबसे बड़ी निजी क्षेत्र की तापीय बिजली उत्पादक कंपनी ने आज कहा कि उसे एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (एमपीपीएमसीएल) से हाल ही में संपन्न निविदा प्रक्रिया के तहत कुल 1600 मेगावाट क्षमता का आवंटन मिला है. एपीएल को आज एमपीपीएमसीएल से अतिरिक्त 800 मेगावाट की क्षमता के लिए ‘ग्रीनशू ऑप्शन’ के अंतर्गत लेटर ऑफ अवार्ड (LOA) प्राप्त हुआ है. इससे पहले कंपनी ( Adani Power) को इसी प्रक्रिया में 800 मेगावाट की प्रारंभिक क्षमता का आवंटन हुआ था. पिछले 12 महीनों में यह कंपनी द्वारा हासिल की गई पांचवीं प्रमुख बिजली आपूर्ति परियोजना है, जिससे अब तक आवंटित कुल क्षमता 7,200 मेगावाट हो गई है.

नया थर्मल पावर प्लांट लगाएगा Adani Power

यह अतिरिक्त 800 मेगावाट क्षमता, पहले आवंटित 800 मेगावाट की ही दर 5.838 प्रति यूनिट पर प्रदान की गई है. इसके तहत एपीएल अनुपपुर ज़िले में 1,600 मेगावाट (800 मेगावाट × 2) की नई अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल तापीय बिजली परियोजना स्थापित करेगी. यह परियोजना डिज़ाइन, बिल्ड, फ़ाइनेंस, ओन और ऑपरेट (डीबीएफ़ओओ) मॉडल पर आधारित होगी. दोनों इकाइयां नियुक्त तारीख से 60 महीने के अंदर चालू कर दी जाएंगी. इस परियोजना और इससे जुड़े स्ट्रक्चर पर कंपनी ( Adani Power) लगभग 21 हजार करोड़ का निवेश करेगी.

अदाणी पावर ( Adani Power) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस.बी. ख्यालिया ने कहा, “हमें खुशी है कि अदाणी पावर ने न केवल मध्य प्रदेश में प्रारंभिक 800 मेगावाट परियोजना हासिल की है, बल्कि ग्रीनशू ऑप्शन के अंतर्गत अतिरिक्त 800 मेगावाट क्षमता भी प्राप्त की है. यह हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि हम राज्य और इसकी जनता को विश्वसनीय, किफायती और सतत ऊर्जा उपलब्ध कराएंगे. यह परियोजना मध्य प्रदेश के साथ हमारी दीर्घकालिक साझेदारी को और मजबूत करेगी और भारत की ऊर्जा सुरक्षा एवं आर्थिक विकास में हमारे योगदान को रेखांकित करेगी.”

यह भी पढ़ें- हांगकांग शिखर सम्मेलन में डॉ. प्रीति अडानी ने वैश्विक परोपकारियों से बदलाव की ‘सह-निर्माता’ बनने की अपील की

इस परियोजना के लिए कोयला लिंकज भारत सरकार की शक्ति नीति (SHAKTI Policy) के अंतर्गत आवंटित किया गया है. निर्माण चरण में यह परियोजना लगभग 9,000–10,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित करेगी और संचालन के दौरान लगभग 2,000 लोगों को रोज़गार प्रदान करेगी.

ग्रीनशू ऑप्शन के प्रयोग के बाद 1,600 मेगावाट किया गया

सितंबर 2024 में अदाणी पावर ( Adani Power) और अदाणी ग्रीन एनर्जी को महाराष्ट्र राज्य से 6,600 मेगावाट (5,000 मेगावाट सौर और 1,600 मेगावाट तापीय) बिजली आपूर्ति आदेश के लिए एलओआई मिली थी. मई 2025 में कंपनी को उत्तर प्रदेश सरकार से 1,600 मेगावाट क्षमता की ग्रीनफ़ील्ड परियोजना के लिए LOA मिली थी. इसके अलावा अगस्त 2025 में बिहार सरकार से 2,400 मेगावाट बिजली आपूर्ति के लिए एलओए मिला. पिछले महीने कंपनी को एमपी से 800 मेगावाट क्षमता की एलओए मिली थी, जिसे अब ग्रीनशू ऑप्शन के प्रयोग के बाद 1,600 मेगावाट कर दिया गया है.

अदाणी पावर भारत में निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी पूंजीगत निवेश योजना लागू कर रही है, ताकि देश की बढ़ती बेसलोड बिजली मांग पूरी की जा सके. कंपनी की वर्तमान परिचालन क्षमता 12 तापीय विद्युत संयंत्रों से 18.15 गीगावाट है और इसका लक्ष्य 2031-32 तक कुल 41.87 गीगावाट क्षमता प्राप्त करना है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read