Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Adani Stocks: अडानी शेयर ने पकड़ी रफ़्तार, देखने को मिली भारी उछाल, धड़ाधड़ बिक रहे है शेयर

शेयर बाजार में आज भी तेजी देखने को मिल रही है. आज बाजार में उछाल के बीच कई पेनी स्टॉक्स में बंपर तेजी देखी जा रही है। इन शेयरों में निवेशकों की भारी खरीदारी देखने को मिल रही है.

adani

उद्योगपति गौतम अडानी

New Delhi : अरबपति गौतम अडानी की सभी 10 कंपनियों के शेयरों में सोमवार को तेजी दर्ज की गई. समूह के 6 शेयरों में अपर सर्किट लगा, जिनमें अडानी ग्रीन, अडानी पॉवर, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी टोटल, अडानी विलमर और एनडीटीवी का शेयर शामिल रहे. ऐसे में बाजार में समूह के शेयरों को खरीदने के लिए निवेशक टूट पड़े. वहीं, सोमवार को पूरे बाजार में तेजी देखी गई और सेंसेक्स और निफ्टी भी बढ़त के साथ बंद हुए.

अडानी समूह की मार्केट वैल्यू सोमवार को 10 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े के पार पहुंच गई. हिंडनबर्ग रिपोर्ट के चलते 27 फरवरी 2023 को समूह की मार्केट वैल्यू 6.8 लाख करोड़ रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गई थी. हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद सोमवार 22 मई का दिन अडानी शेयर्स के लिए सबसे अच्छा रहा है. इस दौरान अडानी की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में 10% से ज्यादा की तेजी आई है. बीएसई पर 1,855 शेयरों में तेजी और 1,139 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है. सुबह 10:10 बजे बीएसई सेंसेक्स 0.33% की बढ़त के साथ 62,165 के स्तर पर पहुंच गया. वहीं निफ्टी 50 इंडेक्स 0.43% बढ़कर 18,392 के स्तर पर पहुंच गया. सेंसेक्स पर, इंफोसिस, विप्रो लिमिटेड और इंडसइंड बैंक टॉप गेनर्स थे. वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक और टाइटन टॉप लूजर्स में शामिल थे.

उछाल के साथ बंद हुए ये स्टॉक

अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर आज दो फीसदी से ज्यादा के उछाल के साथ 1797.05 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं. अडानी पोर्ट्स के शेयरों में भी आज दिनभर तेजी देखी गई यह शेयर 652.40 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं. अडानी पॉवर के शेयर 194.20 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं. अडानी विल्मर के शेयर भी हरे रंग के निशान पर कारोबार करते नजर आए. इसके अलावा अंबुजा सीमेंट, एसीसी और एनडीटीवी के शेयर भी बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुए हैं.

इन स्टॉक्स में लगा अपर सर्किट

दरअसल अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में अपर सर्किट देखने को मिला है. यह स्टॉक सुबह 5 फीसदी उछाल के साथ 897.80 रुपये के स्तर पहुचां जिसके बाद अडानी टोटल गैस के शेयरों में भी तेजी देखने को मिली. अडानी टोटल गैस के शेयर 5 फीसदी के उछाल के साथ दिनभर अपर सर्किट पर लगे रहे. शेयर आज 907.55 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं. वही दुसरी और अडानी ट्रांसमिशन के शेयरों में भी सर्किट देखने को मिला है. जिसके बाद शेयर 5 प्रतिशत की तेजी के साथ 1003.95 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital