Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Amzad khan




भारत एक्सप्रेस


9 साल पूरे होने पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि देश ने इस सरकार के दौरान तेजी से विकास किया है. विदेश मंत्री ने कहा कि अब दुनिया हमें आर्थिक सहयोगी की तरह देखती है.

इस फिल्म को भूषण कुमार द्वारा निर्मित और ओम राउत द्वारा निर्देशित किया गया है. फिल्म आदिपुरुष को जिस तरह से लोगों का प्यार मिल रहा है. वह इस बात का गवाह है कि इस फिल्म ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बना ली है.

RBI ने एलान किया था 2000 रुपये के नोट को बैंकिंग सिस्टम से वापस लिया जा रहा है. इस प्रक्रिया की शुरुआत 23 मई से हुई हैं और 30 सितंबर तक नोट जमा करने की समय सीमा है.

रोहतास में सोन नदी पर बने पुल के पिलर और स्लैब के बीच एक 11 साल का बच्चा फंस गया. SDRF बच्चे को निकालने में जुटी हुई है. प्रशासन ने पुल में होल कर बच्चे को निकालने में जुटी है.

डेटा लॉगर से पता चलता है कि किस ट्रेन को किस लाइन से किस वक्त गुजारा गया. कौन सी ट्रेन किस लाइन पर है ये भी पटरी पर लगे सेंसर से डेटा लॉगर में दर्ज हो जाता है. यानी ट्रेन के बारे में हर तरह की रियल टाइम जानकारी इस डेटा लॉगर में दर्ज होती है.

गोवा तट के पास अरब सागर में एक भीषण चक्रवाती तूफान उठा है, जो तेजी से उत्तर दिशा की तरफ बढ़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार यह अगले 24 घंटे में भीषण रूप ले सकता है.

बृजभूषण सिंह के खिलाफ जांच रिपोर्ट अगले सप्ताह तक पेश हो सकती है. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ताओं, गवाहों, बृजभूषण सिंह के सहयोगियों, कर्मचारियों और परिवार के सदस्यों सहित 180 लोगों से एसआईटी ने अब तक पूछताछ की है.

ममता बनर्जी ने हर साल की तरह इस बार भी पीएम मोदी को आम भेजे हैं. जिसमें पीएम मोदी को हिमसागर, लक्ष्मणभोग और फाजली समेत तमाम किस्मों के चार किलो आम भेजे गए हैं.

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने अमेरिका में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि 'हम बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा और स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहे हैं. इन पर कोई बात नहीं होती लेकिन हर कोई राम, हनुमान और मंदिर की बात करता है.

पहलवान बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के घर पहुंचे हैं. अनुराग ठाकुर ने देर रात एक ट्वीट कर पहलवानों को बातचीत के लिए निमंत्रण दिया था. जिसके बाद अब पहलवान उनसे मुलाकात के लिए पहुंचे है.

Latest