Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अडानी टोटल से शहरी गैस के विस्तार में आई तेजी, CNG स्टेशन और पाइपलाइन का नेटवर्क बढ़ा

बायो बिजनेस के तहत उत्तर प्रदेश में भारत के सबसे बड़े बायोगैस प्लांट्स में से एक का बरसाना मथुरा में निर्माण हो रहा है।

adani cng

सीएनजी गैस स्टेशन

अडानी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल), सबसे बड़ी शहरी गैस वितरण (सीजीडी) कंपनियों में से एक, सीजीडी बुनियादी ढांचे के अपने विस्तारित नेटवर्क के साथ देश की बढ़ती आकांक्षाओं को पूरा करने में तेजी से आगे बढ़ रही है। देश की ऊर्जा सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण की जरूरतों के अनुरूप और इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) चार्जिंग, बायोगैस और तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) में विविधता लाने वाला, एटीजीएल लागत प्रभावी, सुविधाजनक और सुरक्षित पेशकश करके लाखों साथी नागरिकों के जीवन को छू रहा है।
एटीजीएल 33 भौगोलिक क्षेत्रों में अधिकृत है और अपने ऊर्जा मिश्रण में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी बढ़ाने के देश के प्रयासों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 52 जीए में से 33 का स्वामित्व एटीजीएल के पास है और शेष 19 जीए का स्वामित्व इंडियन ऑयल-अडानी गैस प्राइवेट लिमिटेड (आईओएजीपीएल) के पास है जो अडानी टोटल गैस लिमिटेड और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के बीच 50:50 का संयुक्त उद्यम है।

स्वच्छ ईंधन के लिए देश की बढ़ती जरुरत का लाभ उठाने के लिए अपने सीएनजी स्टेशनों के नेटवर्क के साथ-साथ पाइपलाइन नेटवर्क का विस्तार में तेजी लाने का प्रयास जारी है।
आईओएजीपीएल के साथ जॉइंट वेंचर से साल 2024 में पैन इंडिया फ़ुटप्रिंट की बात करें तो सीएनजी स्टेशनों के नेटवर्क विस्तार के साथ-साथ सीएनजी की कीमतों में कमी के कारण, सीएनजी वॉल्यूम में सालाना आधार पर 18% की वृद्धि हुई है साथ ही 11 नए सीएनजी स्टेशन जोड़े गए जिससे सीएनजी स्टेशनों का नेटवर्क कुल 748 पहुंच चुका है इसके अलावा कुल पीएनजी पर 27,917 नए घर जोड़े गए है और इससे घरों की संख्या अब 8.72 लाख हो गई है ।इंडस्ट्रियल और कमर्शियल कनेक्शन में 207 नए उपभोक्ता जुड़े और इनकी संख्या अब 8,228 हो गई है।19,732 इंच किलोमीटर स्टील पाइपलाइन पूरी की गई। इसके अलावा 40 स्थानों पर 141 ईवी चार्जिंग पॉइंट चालू किए गए हैं।

भारत अपने ऊर्जा मिश्रण में तरल ईंधन की तुलना में कम प्रदूषणकारी प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी को मौजूदा 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 2030 तक 15 प्रतिशत करने का लक्ष्य बना रहा है। और सिटी गैस एक ऐसा क्षेत्र है जिसे सरकार इसके लिए प्राथमिकता दे रही है। एटीजीएल ने नई दिल्ली में फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में ‘कॉर्पोरेटों द्वारा सड़क सुरक्षा में उत्कृष्ट प्रतिबद्धता’ की श्रेणी में फिक्की (एफआईसीसीआई) रोड सेफ्टी अवार्ड, 2022 जीता है।

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital