Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दुल्हन सी सज रही दिल्ली: BRICS के मेहमानों के स्वागत को राजधानी तैयार, NCDC ने शेयर की झलक

BRICS India: BRICS Summit 2026 से पहले दिल्ली को खास अंदाज में सजाया जा रहा है. NDMC ने वीडियो शेयर किया.

BRICS India

दिल्ली ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

BRICS India 2026: दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit 2026) को लेकर तैयारियां अब तेज हो गई हैं. भारत मंडपम में दुनिया के कई देशों के नेता जुटेंगे. ऐसे में राजधानी को खास अंदाज में सजाने-संवारने का काम चल रहा है. नई दिल्ली नगर परिषद (NCDC) ने प्रमुख सड़कों, बाजारों, होटल इलाकों और वीआईपी रूट पर साफ-सफाई, रोशनी और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया है.

एनडीएमसी के चेयरमैन मनोज द्विवेदी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ब्रिक्स इंडिया 2026 का लोगो और तैयारियों की तस्वीरें साझा कीं. उन्होंने बताया कि राजधानी के कई प्रमुख स्थानों पर ब्रिक्स सम्मेलन के स्वागत और आयोजन की याद को खास रूप देने के लिए सजावट की जाएगी. गोलचक्करों को रोशनी और आकर्षक सजावट से सजाने का काम भी शुरू हो चुका है.

सड़कों और फुटपाथों पर भी फोकस

एनडीएमसी के मुताबिक, नई दिल्ली के प्रमुख हिस्सों को नया रूप देने के लिए सड़कों की मरम्मत, फुटपाथों में सुधार और जेब्रा क्रॉसिंग को बेहतर किया जा रहा है. इसके साथ ही थीम आधारित पेंटिंग, रोशन फव्वारे और दूसरे सौंदर्यीकरण कार्य भी किए जा रहे हैं. मकसद साफ है कि सम्मेलन में आने वाले विदेशी मेहमानों को राजधानी की साफ-सुथरी और व्यवस्थित तस्वीर नजर आए.

24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल सेंटर

ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान किसी भी तरह की समस्या से निपटने के लिए पालिका केंद्र स्थित एनडीएमसी का इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर 5 से 14 सितंबर तक चौबीसों घंटे सक्रिय रहेगा. यातायात की निगरानी और शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई के लिए अलग कंट्रोल रूम भी काम करेगा.

एनडीएमसी उपाध्यक्ष कुलजीत चहल के अनुसार, तीन शिफ्टों में निदेशक या संयुक्त निदेशक स्तर के दो अधिकारी तैनात रहेंगे. 11 विंगों को रात की ड्यूटी दी गई है. संबंधित विभागों के अधिकारी भी जरूरत पड़ने पर कॉल अटेंड करेंगे. मुख्य सुरक्षा अधिकारी दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के साथ लगातार समन्वय बनाए रखेंगे.


ये भी पढ़ें: मेट्रो में पीए मोदी का अलग अंदाज, बच्चों से की बातें; जन्माष्टमी पर हुई दिलचस्प चर्चा


फूलों और रोशनी से सजेगी राजधानी

धूल और प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लोधी रोड, तिलक मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू, शांतिपथ और जाकिर हुसैन रोड पर विशेष धुंध छिड़काव किया जाएगा. वहीं 17 प्रमुख गोलचक्करों, 11 होटलों और 10 एनडीएमसी भवनों पर सजावटी रोशनी लगाई जा रही है. इसके अलावा 15 जगहों पर फूलों के बोर्ड, नौ स्थानों पर फूलों के फव्वारे और प्रमुख सड़कों व चौराहों पर 15 हजार से ज्यादा फूलों के गमले लगाए जाएंगे. यानी ब्रिक्स मेहमानों के स्वागत के लिए दिल्ली पूरी तरह तैयार नजर आएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital