होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
पेट्रोल पंप
अंतरराष्ट्रीय बाजार में शनिवार को कच्चे तेल की कीमतों उछाल देखने को मिल रहा है. आज WTI क्रूड 1.52 डॉलर (1.94 फीसदी) बढ़कर 79.68 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है. उधर, ब्रेंट क्रूड 1.08 डॉलर या 1.27 फीसदी उछलकर 85.83 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है. कच्चा तेल पिछले काफी समय से इन्हीं दामों के आसपास ट्रेड कर रहा है. देश में तेल कंपनियों ने हर सुबह की तरह आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में संशोधन किया है. कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम बदले हुए नजर आ रहे हैं. तेल मार्केटिंग कंपनियां सुबह 6 बजे ईंधन की कीमतों में संशोधन करती हैं.
चेन्नई: पेट्रोल रेट: 102.63 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 94.24 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता: आज पेट्रोल का रेट: 106.03 रुपये प्रति लीटर, डीजल का रेट: 92.76 रुपये प्रति लीटर
मुंबई: पेट्रोल रेट: 106.15 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 92.67 रुपये प्रति लीटर
दिल्ली: पेट्रोल रेट: 96.72 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 89.62 रुपये प्रति लीटर
बिहार में पेट्रोल आज 28 पैसे महंगा होकर 109.15 रुपये पर मिल रहा है. डीजल यहां 26 पैसे महंगा हो गया है और इसकी कीमत 95.80 रुपये प्रति लीटर हो गई है. हरियाणा में पेट्रोल 26 पैसे और डीजल 25 पैसे बढ़ गया है. हिमाचल में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 49 पैसे बढ़ी हैं.
ये भी पढ़ें- Stock market closed: बाजार जोरदार तेजी के साथ बंद, निफ्टी 1.57% चढ़ा,अदाणी ग्रुप, PSU बैंक, मेटल शेयर चढ़े
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नई कीमतें जारी की जाती हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका बेस प्राइस लगभग दोगुना हो जाता है. यही वजह है कि हमें इतने महंगे पेट्रोल-डीजल खरीदने पड़ रहे हैं.
भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की कीमतें अलग-अलग होती हैं, क्योंकि राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक प्राइस चेक करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज दें. और बीपीसीएल (BPCL) ग्राहक पेट्रोल-डीजल प्राइस चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजें.
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…
Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…
सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…
RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…
Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…
दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…