होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने मां बनने के बाद अपनी अगली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग शुरू कर दी है. वह इन दिनों फिल्म के एक गाने की शूटिंग कश्मीर में कर रही हैं, जिसका एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है. इस फिल्म में आलिया के साथ रणवीर सिंह नजर आएंगे. शूट से लीक हुए वीडियो में आलिया भट्ट बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं.
शूटिंग के दौरान आलिया भट्ट ने अपने फैन के साथ सेल्फी भी क्लिक की है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है. फोटो में देखा जा सकता है कि आलिया भट्ट रेड टर्टलनेक स्वेटर में नजर आ रही हैं. उसने मैचिंग कलर का ब्लेजर पहना हुआ है. फैंस के साथ सेल्फी लेते हुए आलिया ने अपनी नोज रिंग फ्लॉन्ट की. वहीं अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें आलिया कार के अंदर बैठकर गाने की शूटिंग करती नजर आ रही हैं. फैंस का कहना है कि फिल्म में आलिया इसी लुक में नजर आएंगी.
आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की लव स्टोरी एक रोमांटिक लव स्टोरी है, जिसे करण जौहर डायरेक्ट कर रहे हैं. इससे पहले रणवीर और आलिया फिल्म गली बॉय में काम कर चुके हैं, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था. ‘रॉकी और रानी की लव स्टोरी’ में रणवीर और आलिया के अलावा शबाना आजमी, धर्मेंद्र और जया बच्चन जैसे सितारे नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें- Selfiee Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर सेल्फी की सारी उम्मीदें खत्म, सातवें दिन की कमाई हुई बेहद कम
बता दें कि आलिया भट्ट आखिरी बार फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने पति रणबीर कपूर के साथ काम किया था. अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणबीर कपूर ने सुपरहीरो शिवा की भूमिका निभाई थी. वहीं, रणवीर सिंह आखिरी बार रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी.
मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…
Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…
सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…
RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…
Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…