होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
सूडान से अब तक 3800 लोग वतन लौटे वापस (फोटो सोशल मीडिया)
Operation kaveri: सूडान में फंसे भारतीय को वापस लाने के लिए भारत सरकार की तरफ से लगातार ‘ऑपरेशन कावेरी’ चलाया जा रहा है. सूडान में भारतीय दूतावास के मुताबिक, ऑपरेशन कावेरी के तहत संघर्षग्रस्त सूडान से कुल 3800 भारतीयों को वापस लाया गया है. सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार द्वारा अपने महत्वाकांक्षी बचाव मिशन, “ऑपरेशन कावेरी” को शुरू किए हुए 9 दिन बीत चुके हैं.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए कहा कि 47 लोगों के जत्थे के साथ भारतीय वायुसेना का एक और विमान जेद्दा से दिल्ली के लिए रवाना हुआ. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “सूडान से 47 लोगों के साथ IAF C-130J विमान जेद्दा से दिल्ली के रास्ते में है. ऑपरेशन कावेरी के तहत सूडान से अब तक करीब 3,800 लोगों को बचाया जा चुका है.”
भारत सरकार की तरफ से सूडान के अलग-अलग हिस्सों से पोर्ट सूडान तक पहुंचाने के लिए 67 बसों का इस्तेमाल हो रहा है, ताकि लोगों को सुविधा प्रदान की जा सकें. इसके अलावा वादी सैय्यदना सैन्य हवाई अड्डे से 5 भारतीय नौसेना के जहाज और 16 भारतीय वायु सेना के विमान को लगाया गया है. सूडान में भारतीय दूतावास ने भी लगभग 48 घंटे की यात्रा के बाद पश्चिमी सूडान में एल फशीर से पोर्ट सूडान तक 80 भारतीयों को निकालने की सूचना दी.
भारत ने सुरक्षा की वर्तमान स्थिति को देखते हुए हिंसाग्रस्त सूडान में अपने दूतावास को खार्तूम से पोर्ट सूडान स्थानांतरित करने का फैसला किया है. विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी. मंत्रालय के बयान के मुताबिक, “सूडान में सुरक्षा की वर्तमान स्थिति एवं खार्तूम शहर में हमलों को देखते हुए खार्तूम स्थित भारतीय दूतावास को अस्थायी तौर पर पोर्ट सूडान स्थानांतरित करने का फैसला किया गया है.”
सूडान में लड़ाई के दौरान पड़ोसी देशों से 8 लाख 60 हजार से ज्यादा भाग जाने का अनुमान है. संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी, UNHCR ने गुरुवार को विस्थापितों की सहायता के लिए 445 मिलियन अमरीकी डालर की अपील की.
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुजरात के…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले 10वें दीपोत्सव से पहले नगर…
आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…
KGMU Conversion: KGMU में कथित धर्मांतरण, प्रेमजाल में फंसाकर यौन शोषण और शिकायतों को दबाने…
मणिबेन पटेल की कहानी सिर्फ सरदार वल्लभभाई पटेल की बेटी होने तक सीमित नहीं है.…