Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ईवी स्टार्टअप River को दुबई से मिली 124 करोड़ रुपये की फंडिंग

अरविंद मणि और विपिन जॉर्ज द्वारा 2021 में शुरू हुए इस स्टार्टअप को पहले भी लगभग 28 मिलियन डॉलर की फंडिंग मिल चुकी है.

प्रतीकात्मक तस्वीर

₹124 Cr Funding : फंडिंग विंटर से जूझ रहे स्टार्टअप्स की दुनिया से एक अच्छी खबर आई है. बैंग्लुरू बेस्ड स्टार्टअप River को 124 करोड़ रुपये की फंडिंग हासिल करने में सफलता मिली है. स्टार्टअप को ये फंडिंग अल फुतैम ग्रुप (Al Futtaim Group) से मिला है. इस फंडिंग में फुतैम ग्रुप के अलावा Lowercarbon Capital, Toyota Ventures, Maniv Mobility और Trucks VC ने भी इस इन्वेस्टमेंट राउंड में हिस्सा लिया था.

कहां होगा निवेश–

फंडिंग से जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल ये कंपनी अपनी मैन्युफैक्चरिंग की क्षमता को बढ़ाने में करेगा. इसके साथ ही कंपनी का इरादा फंड का इस्तेमाल कर अपने डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को मजबूत करने का भी है. ताकि व्हीकल्स की डिलीवरी, जो कि अगस्त 2023 से शुरू होने वाली है, को आसान बनाया जा सके.

ये भी पढ़ें- World Bank ने घटाया भारत की ग्रोथ रेट का अनुमान, 6.3% की दर से बढ़ेगी इकोनॉमी

अरविंद मणि (Aravind Mani) और विपिन जॉर्ज (Vipin George) द्वारा 2021 में शुरू हुए इस स्टार्टअप को पहले भी लगभग 28 मिलियन डॉलर की फंडिंग मिल चुकी है. 2022 में कंपनी को 11 मिलियन डॉलर 2021 में कंपनी ने 2 मिलियन डॉलर का इन्वेस्टमेंट हासिल करने में सफलता मिली थी.

क्या करता है स्टार्टअप –

जैसा कि हम पहले बता चुके हैं कि ये एक ईवी यानि इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का स्टार्टअप है.ये कंपनी 2 व्हीलर्स का निर्माण करती है. Indie नाम के इस टू व्हीलर की प्री बुकिंग शुरू हो चुकी है. फिलहाल के लिए इस टू व्हीलर की कीमत 1.25 लाख रुपए बताई जा रही है.

ये भी पढ़ें- Byju’s ने लेंडर्स को कोर्ट में घसीटा, लोन चुकाने से किया इंकार

वहीं अगर अल फुतैम ग्रुप (Al Futtaim Group) की बात करें तो इनका बिजनेस 5 डिवीजन में हैं- ऑटोमोटिव, रिटेल, रीयल एस्टेट, हेल्थकेयर और वित्तीय सेवाएं. दुबई बेस्ड इस कंपनी का बिजनेस लगभग 20 देशों तक फैला हुआ है. अल फुतैम ऑटोमोटिव के प्रेसिडेंट Paul Willis  का कहना है कि उन्होने कई इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर स्टार्टअप की स्टडी की और अपने रिसर्च के आधार पर उन्होने ये इंवेस्टमेंट करने का फैसला किया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital