Bharat Express DD Free Dish

पहलगाम से पावरहाउस तक: वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत की आर्थिक प्रगति अड़िग रही, चौथी बड़ी इकोनॉमी बना

भारत 4.19 ट्रिलियन डॉलर जीडीपी के साथ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना. आत्मनिर्भर भारत अभियान, चंद्रयान-3 और रक्षा निर्यात में वृद्धि से वैश्विक मंच पर भारत की नई पहचान बनी.

Indian Economy

सांकेतिक तस्वीर.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

भारत ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 4.19 ट्रिलियन डॉलर हो गया है, जिसके साथ भारत जापान को पछाड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है.

अब केवल अमेरिका, चीन और जर्मनी ही भारत से आगे हैं. नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने कहा कि मौजूदा भू-राजनीतिक और आर्थिक माहौल भारत के लिए बेहद अनुकूल है, जिससे वैश्विक निवेशक भारत को एक स्थिर और उच्च क्षमता वाले गंतव्य के रूप में देख रहे हैं.

india china pakistan global economy

आत्मनिर्भर भारत की राह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूती दी है. चंद्रयान-3 की सफलता, स्वदेशी 5जी तकनीक का विकास और रक्षा क्षेत्र में निर्यात में वृद्धि (वित्त वर्ष 2024 में 21,000 करोड़ रुपये) इसकी मिसाल हैं. भारत ने पिछले एक दशक में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है और महिलाओं की कार्यबल में भागीदारी बढ़ी है. शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण पर भी ध्यान दिया जा रहा है.

वंदे भारत ट्रेनों और यूनिफाइड लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म (यूएलआईपी) जैसी पहलों से दीर्घकालिक स्थिरता और दक्षता को बढ़ावा मिल रहा है. वैश्विक चुनौतियों, जैसे पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बावजूद, भारत की आर्थिक प्रगति अडिग रही है. यह उपलब्धि भारत को न केवल आर्थिक, बल्कि रणनीतिक और तकनीकी क्षेत्र में भी एक वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित कर रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read