Urdu Conclave 2026

शहद से लेकर नारियल पानी तक… FSSAI के रडार पर डाबर के प्रोडक्ट्स, ग्राहकों को गुमराह करने का आरोप

FSSAI Action On Dabur: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने डाबर के कई प्रोडक्ट्स की बिक्री पर बैन लगा दिया है. कंपनी इन प्रोडक्ट्स को 100% शुद्धता के दावे के साथ बेच रही थी. इन प्रोडक्ट्स में शहद-गाय का घी सहित कई अन्य सामान शामिल हैं.

FSSAI Action On Dabur

FSSAI Action On Dabur

FSSAI Action On Dabur: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने डाबर के कई प्रोडक्ट्स की बिक्री पर बैन लगा दिया है. कंपनी इन प्रोडक्ट्स को 100% शुद्धता के दावे के साथ बेच रही थी. इन प्रोडक्ट्स में शहद-गाय का घी सहित कई अन्य सामान शामिल हैं.

FSSAI ने डाबर के इन प्रोडक्ट्स को उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाला बताया. इस संबंध में कंपनी को 15 दिनों में जवाब देने को कहा है. इसकी जानकारी सोमवार को FSSAI ने सोशल मीडिया के जरिये दी.

कौन-कौन प्रोडक्ट्स की बिक्री पर लगा बैन?

बैन लगने वाले प्रोडक्ट्स में कई ऐसी चीजें शामिल थीं, जो बड़े दावे के साथ जनता को बेची जाती थीं. इन प्रोडक्ट्स में शहद और ऑर्गेनिक हनी, गाय का घी, सेब का सिरका, वर्जिन कोकोनट ऑयल और तिल का तेल, नारियल पानी और नारियल दूध शामिल हैं.

FSSAI की जांच में पता चला है कि डाबर इन प्रोडक्ट्स को भ्रामक दावे के साथ बेच रहा था. ये प्रोडक्ट्स 100% नेचुरल, 100 प्योर, 100 % ऑर्गेनिक, 100 % प्योरिटी गारंटेड और 100 % टेंडर कोकोनट वॉटर जैसे भ्रामक लेबल के साथ बेचे जा रहे थे. FSSAI के मुताबिक 100 % दावों के साथ बेचे जा रहे ये प्रोडक्ट्स FSS विनियम 2018 का उल्लंघन करते हैं. ये दावे ना सिर्फ अस्पष्ट हैं बल्कि उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाले हैं.

घेरे में एप्पल विनेगर और ऑर्गेनिक हनी

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के दावों के मुताबिक डाबर हिमालयन ऑर्गेनिक एप्पल साइडर विनेगर और डॉबर ऑर्गेनिक हनी पर जैविक भारत का लोगो लगाया गया था. खास बात ये थी कि कंपनी ने इन प्रोडक्ट्स को लेकर FSSAI से कोई वैध FSSAI ऑर्गेनिक एंडोर्समेंट ली ही नहीं थी.

ये भी पढ़ें- भारत का पहला परमाणु रिएक्टर ‘अप्सरा’, जानिए एशिया के इस ऐतिहासिक ‘स्वीमिंग पूल’ रिएक्टर की पूरी कहानी

FSSAI की जांच में यह भी पता चला है कि डाबर के प्रोडक्ट हममेड कोकोनट मिल्क को 100 प्रतिशत प्योरिटी के दावे के साथ बेच रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read