होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Gold and Silver Rate Today
Gold and Silver Rate Today, 23 December 2022: अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके ज्वेलरी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए ये जरूरी खबर है. पिछले कई महीनों से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन सोने के साथ चांदी की कीमतों में उछाल देखी गई है. गोल्ड-सिल्वर के दामों में आज शुक्रवार, 23 दिसंबर को गिरावट आ गई है. गुरुवार को वायदा बाजार में गोल्ड 55,000 के ऊपर पहुंच गया था, लेकिन इसमें फिर से गिरावट आई है और यह एक बार फिर 54,600 से नीचे आ गया है. आज इसकी शुरुआत लाल निशान में हुई थी, लेकिन यह फिर ऊपर चढ़ा और सुबह 10:50 बजे 44 रुपये या 0.08% की तेजी के साथ 54,565 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज हो रहा है. इसका एवरेज प्राइस 54,489.46 रुपये प्रति यूनिट पर हुआ था. पिछली क्लोजिंग 54,521 रुपये पर हुई थी. सिल्वर फ्यूचर 360 रुपये या 0.53% की तेजी के साथ 68,880 रुपये पर चल रहा था. इसका एवरेज प्राइस 68,793.33 रुपये पर था. क्लोजिंग 68,520 रुपये पर था.
इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरूवार को सोना (Gold Price Update) दिल्ली सर्राफा बाजार में 59 रुपये बढ़कर 55,241 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इससे पिछले सत्र में सोने का भाव 55,182 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. हालांकि, चांदी की कीमत 194 रुपये की हानि के साथ 69,413 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ चुकी है.
ये भी पढ़ें- Petrol-Diesel Price: कम हुए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम, जानिए क्या है भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम
वहीं बुधवार को सोने के साथ ही साथ चांदी (Gold Price Update)) की कीमत में भी उछाल दर्ज की गई है. चांदी 328 रुपये की तेजी के साथ 68177 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी. जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को चांदी (Silver Rate) 951 रुपये प्रति किलो की दर से मंहगा हो कर 67849 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी.
Fine Gold (999)- 5,470
– 22 KT- 5,339
– 20 KT- 4,868
– 18 KT- 4,431
– 14 KT- 3,528
– Silver (999)- 67,605
ये भी पढ़ें- Landmark Cars Share: लैंडमार्क कार्स के IPO ने निवेशकों को किया मायूस, 7 फीसदी डिस्कांउट पर हुआ लिस्ट
– 999- 54,699 रुपये प्रति 10 ग्राम
– 995- 50,480 रुपये प्रति 10 ग्राम
– 916- 50,104 रुपये प्रति 10 ग्राम
– 750- 41,024 रुपये प्रति 10 ग्राम
– 585- 31,999 रुपये प्रति 10 ग्राम
– Silver- 67,605 रुपये प्रति 10 ग्राम
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…