Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Gold Price Today: सोना और चांदी के दाम में तेजी, जानिए क्या हैं आज के भाव ?

Gold Price Update: सोना-चांदी के खरीदारों के लिए जरूरी खबर है. एक बार फिर सोने और चांदी के दाम में तेजी दर्ज की गई है.

Gold-rate fall

Gold Price Update: देश में शादियों का सीजन एक बार फिर से शुरू होने वाला है. यदि आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदना करने वाले हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है. पिछले कुछ समय सोने और चांदी के दामों में तेजी देखने को मिली है. हालांकि बीच में इसके दामों में गिरावट भी देखने को मिल रही हैं. इसी कड़ी

सोने ने गुरुवार को 555 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त दर्ज की और 59192 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर पहुंच गया. जबकि चांदी में गुरुवार को भी 1,147 रुपये का उछाल देखा गया और यह 68221 रुपये प्रति किलोग्राम के रेट को छू गया. सोने और चांदी की कीमत में पिछले कुछ दिनों से भारी तेजी देखने को मिल रही है. नतीजतन, कीमती धातुएं आम लोगों की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं. इससे आम लोगों की जेब पर भारी बोझ पड़ रहा है.

IBJA पर सोना और चांदी

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक सोना 555 रुपये प्रति दस ग्राम महंगा हो गया है और यह 59192 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है. जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना 551 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 58637 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुआ था.

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गुरुवार को तेजी देखने को मिल रही है. आज चांदी 1,147 रुपये के उछाल के साथ 69368 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है. जबकि बीते कारोबारी दिन बुधवार को चांदी 278 रुपये की गिरावट के साथ 68221 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

प्रमुख शहरों में सोने की कीमत और चांदी की कीमत

दिल्ली सोने की कीमत

22 कैरट गोल्ड : 54950, 24 कैरट गोल्ड :  59930, चांदी की कीमत : 72600

मुंबई सोने की कीमत

22 कैरट गोल्ड :  54800, 24 कैरट गोल्ड :  59780, चांदी की कीमत :  72600

कोलकाता सोने की कीमत

22 कैरट गोल्ड : रु. 54800, 24 कैरट गोल्ड : रु. 59780, चांदी की कीमत : रु. 72600

चेन्नई सोने की कीमत

22 कैरट गोल्ड : रु. 55400, 24 कैरट गोल्ड : रु. 60430, चांदी की कीमत : रु. 75400

ये भी पढ़ें- 1 अप्रैल से गाड़ी के लिए ज्यादा ढ़ीली करनी होगी जेब, Tata Motors से लेकर Honda तक ने बढ़ाए दाम

एमसीएक्स पर सोने और चांदी की दरें

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की तरह कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोना तेज गति से कारोबार कर रहा है. एमसीएक्स पर सोना 481 रुपये महंगा होकर 59,237 रुपये के स्तर पर है, जबकि चांदी 588 रुपये की तेजी के साथ 69,897 रुपये पर कारोबार कर रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital