Gold Silver Prices: भारत में सोने और चांदी की कीमतें नए उच्च स्तर (ऑल टाइम हाई) पर पहुंच गई हैं. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 22 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना 1,805 रुपए महंगा होकर 1,33,584 रुपए पर आ गया. इससे पहले यह 1,31,779 रुपए था.
चांदी में भी बड़ी उछाल
एक किलो चांदी की कीमत 7,483 रुपए बढ़कर 2,07,550 रुपए हो गई. पहले यह 2,00,067 रुपए थी. लोग अब सोने-चांदी को सुरक्षित निवेश मान रहे हैं.
इस साल कितनी बढ़ोतरी
इस साल सोने की कीमत 57,422 रुपए (73%) बढ़ चुकी है. पिछले साल के अंत में 10 ग्राम सोना 76,162 रुपए का था. चांदी में 1,21,533 रुपए (132%) की बढ़ोतरी हुई. तब एक किलो चांदी 86,017 रुपए की थी.
IBJA के रेट में GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स का मार्जिन शामिल नहीं होता. इसलिए अलग-अलग शहरों में कीमतें थोड़ी अलग हो सकती हैं. ये रेट बैंक और RBI गोल्ड बॉन्ड के लिए इस्तेमाल करते हैं.
कीमत बढ़ने के मुख्य कारण
अमेरिका में ब्याज दरें कम होने से डॉलर कमजोर हुआ. दुनिया में युद्ध और तनाव बढ़ने से लोग सोना खरीद रहे हैं. चीन जैसे देश अपने बैंक रिजर्व में सोना जोड़ रहे हैं. इन वजहों से दाम ऊपर जा रहे हैं. लोगों को अब शादी-त्योहारों में सोना खरीदना महंगा पड़ रहा है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

