Bharat Express DD Free Dish

Silver Price Hike: चांदी ऑल-टाइम हाई पर, जानिए अब कितने रुपये किलो बिक रही

Silver Price Hike: मंगलवार को सोना और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया. चांदी ₹1.14 लाख/किलो के पार पहुंचकर ऑल-टाइम हाई पर, वहीं 24 कैरेट सोना ₹600 से ज्यादा महंगा होकर ₹99,508/10 ग्राम हो गया.

Gold price today, Silver price today, Gold Silver Price Today

Silver Price Hike: सोना-चांदी की कीमतों में मंगलवार के कारोबारी दिन जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है. चांदी ने 1.14 लाख रुपए प्रति किलो की कीमत पार कर ऑल-टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया है. वहीं, 24 कैरेट के सोने की कीमतों में 600 रुपए से ज्यादा उछाल दर्ज किया गया है.

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा शाम को जारी की गई कीमतों के मुताबिक, चांदी की कीमत 1,14,493 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,13,465 रुपए प्रति किलो थी. चांदी की कीमत में 1028 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई. इससे पहले (Silver Price Hike) चांदी ने 14 जुलाई को अपना ऑल टाइम हाई 1,13,867 छुआ था. इसी तरह 24 कैरेट के सोने की कीमत 612 रुपए बढ़कर 99,508 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि बीते सोमवार को 98,896 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी.

22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत बढ़कर 91,149 रुपए हो गई है, जो कि पहले 90,589 रुपए प्रति 10 ग्राम थी. वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम बढ़कर 74,631 रुपए हो गया है, जो कि पहले 74,172 रुपए प्रति 10 ग्राम था.  IBJA की ओर से सोने और चांदी की कीमतों को दिन में दो बार सुबह और शाम अपडेट किया जाता है. वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की जा रही है.

चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, कीमत 1.14 लाख के पार

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 5 अगस्त 2025 के (Silver Price Hike) कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.37 प्रतिशत बढ़कर 99,695 रुपए और चांदी के 5 सितंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.39 प्रतिशत बढ़कर 1,15,500 रुपए थी.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने और चांदी की कीमत में तेजी देखी जा रही है. कॉमैक्स पर सोना करीब 0.26 प्रतिशत बढ़कर 3,415.20 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.27 प्रतिशत बढ़कर 39.44 डॉलर प्रति औंस पर थी.

विशेषज्ञों ने कहा कि कारोबारी सप्ताह की शुरुआत में सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल आया है, सोना पांच हफ्तों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है और 3400 डॉलर के पार पहुंच गया है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी मजबूती, सोना 3415 डॉलर के पार

उन्होंने आगे कहा कि चांदी का वायदा लगभग 14 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचने की ओर अग्रसर है और 39 डॉलर को पार कर गया है. अमेरिकी डॉलर सूचकांक में भारी गिरावट और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में गिरावट से कीमती धातुओं को बल मिल रहा है. अमेरिकी व्यापार शुल्क अनिश्चितता से एक बार फिर कीमती धातुओं की सुरक्षित खरीदारी को समर्थन मिल रहा है.

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वीपी कमोडिटीज राहुल कलंत्री ने कहा, “भारत में, रूसी तेल आयात पर नाटो द्वारा द्वितीयक प्रतिबंधों की चेतावनी के बाद रुपया दबाव में आ गया, जिससे स्थानीय बाजारों में सोने और चांदी को अतिरिक्त समर्थन मिला. सोने को 3370-3350 डॉलर पर समर्थन और 3422-3440 पर प्रतिरोध है. चांदी को 38.60-38.35 डॉलर पर समर्थन और 39.30-39.65 डॉलर पर प्रतिरोध है.”

ये भी पढ़ें: PM मोदी की ऐतिहासिक ब्रिटेन यात्रा के दौरान व्यापार और रक्षा संबंधों को बढ़ाने पर रहेगा जोर, जानिए दोनों देशों के बीच क्या वार्ता हो सकती हैं

Also Follow Bharat Express on Facebook

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read