होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Gold and Silver Rate Today: वैश्विक स्तर पर सोने और चांदी (Gold-Silver) की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव लगातार बना हुआ है. भारतीय बाजार में एक बार फिर से सोने के भाव में गिरावट आई है. जिसका सीधा असर बिहार में भी देखने को मिल रहा है. बिहार में सोने के भाव में काफी गिरावट देखने को मिली है. पटना में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने के भाव में 550 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. आज 10 ग्राम 22 कैरेट सोने के भाव में 49,750 है. वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के भाव में 600 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई है. आज 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का दाम 54,270 है.
24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है.
23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी शुद्ध होता है.
22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है.
21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी शुद्ध होता है.
18 कैरेट का सोना 75 फीसदी शुद्ध होता है.
17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी शुद्ध होता है.
14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी शुद्ध होता है.
9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी शुद्ध होता है.
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता जानने के लिए हॉल मार्क दिया जाता हैं. 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 और 23 कैरेट पर 958 साथ ही 22 कैरेट पर 916 वहीं 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा रहता है. अधिकतर सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का उपयोग भी करते हैं. कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होता है, सोना उतना ही शुद्ध होता है.
ग्राहक सोना खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें. इस दौरान सोने की गुणवत्ता का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. कस्टमर हॉलमार्क का निशान देखकर ही सोने की खरीदारी करें. सभी कैरेट का हॉलमार्क नंबर अलग-अलग दिया जाता है. हॉलमार्क का निशान सोने की सरकारी गारंटी है और ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण भी करती है. हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के जरिए संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है.
22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के जेवर का खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं. कुछ ही देर में SMS के जरिए आपको रेट्स मिल जाएंगे. इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी देख सकते हैं.
मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…
राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…