Bharat Express DD Free Dish

GST Collection November 2025: त्योहारी सीजन बीतने का असर, GST कलेक्शन नवंबर में घटा 25 हज़ार करोड़, सालाना आधार पर बढ़ोतरी

GST Collection November 2025: सोमवार (1 दिसंबरj) को  सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, गुड्स सर्विसेज टैक्स (GST) कलेक्शन नवंबर में बढ़कर 1,70,276 करोड़ रुपए रहा है.

GST

GST Collection November 2025: सोमवार (1 दिसंबरj) को  सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, गुड्स सर्विसेज टैक्स (GST) कलेक्शन नवंबर में बढ़कर 1,70,276 करोड़ रुपए रहा है. इसमें सालाना आधार पर 0.7 प्रतिशत की बढ़त देखी गई है. पिछले साल समान अवधि में यह 1,69,016 करोड़ रुपए था.

इससे पहले के महीने अक्टूबर में जीएसटी कलेक्शन 1,95,936 करोड़ रुपए रहा था. नवंबर के जीएसटी कलेक्शन में सेंट्रल गुड्स सर्विसेज टैक्स (CGST) का हिस्सा 34,843 करोड़ रुपए, स्टेट गुड्स सर्विसेज टैक्स (SGST) का हिस्सा 42,522 करोड़ रुपए और इंटीग्रेटेड गुड्स सर्विसेज टैक्स (IGST) का हिस्सा 92,910 करोड़ रुपए रहा है.

वहीं सेस से आय नवंबर में 4,006 करोड़ रुपए रही है. यह पिछले साल समान अवधि में 12,950 करोड़ रुपए थी. नवंबर में सरकार ने 18,196 करोड़ रुपए का जीएसटी रिफंड जारी किया है. पिछले साल समान अवधि में जारी हुए 18,954 करोड़ रुपए के रिफंड के मुकाबले इसमें 4 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है.

रिफंड के बाद नवंबर में नेट जीएसटी कलेक्शन 1,52,079 करोड़ रुपए रहा है, जबकि पिछले साल नवंबर में यह 1,50,062 करोड़ रुपए था.

त्योहारी सीजन निकल जाने के बाद कलेक्शन में गिरावट

मासिक आधार पर जीएसटी कलेक्शन में गिरावट की वजह सरकार की ओर से 22 सितंबर से जीएसटी सुधारों को लागू करना और त्योहारी सीजन निकलने को माना जा रहा है. आमतौर पर दीपावली के बाद के महीने का जीएसटी कलेक्शन त्योहरी बिक्री न होने के कारण कम हो जाता है.

सितंबर में लागू हुए जीएसटी सुधारों के तहत सरकार ने स्लैब की संख्या को चार -5 प्रतिशत, 12 प्रतिशत, 18 प्रतिशत और 28 प्रतिशत से घटाकर (GST Rate Cut) दो – 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत कर दिया था. साथ ही लग्जरी गुड्स पर 40 प्रतिशत का टैक्स लगाया गया है.

वहीं ज्यादातर वस्तुओं पर सरकार ने सेस समाप्त कर दिया है, जिसके कारण नवंबर में सेस आय में पिछले साल के मुकाबले बड़ी गिरावट देखने को मिली है.


ये भी पढ़ें: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- वित्त मंत्रालय LIC को इंवेस्टमेंट पर कोई सलाह नहीं देता है, अदाणी समहू में निवेश तय SOPs के अनुसार हुआ


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read