Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Edelweiss Group के मुंबई स्थित दफ्तरों पर आयकर विभाग की छापेमारी

Edelweiss Group: अभी तक पूरी जानकारी नहीं सामने आई है कि आयकर विभाग की टीम को छापेमारी क्या दस्तावेज हाथ लगे हैं और कब तक यह छापेमारी चलेगी. 

FqNiV_QWAAEEaf4

प्रतीकात्मक तस्वीर

मुंबई में इन्वेस्टमेंट और फाइनेंशियल सर्विस कंपनी एडलवाइस ग्रुप के दफ्तरों पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की है. सूत्रों के मुताबिक यह जानकारी सामने आई है कि एडलवाइस ग्रुप के दफ्तरों पर आईटी की टीम इस वक्त मौजूद है. जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग की टीम की यह कार्रवाई सुबह से जारी है. 

आईटी विभाग मुंबई की टीम इस तलाशी और जांच का नेतृत्व कर रही है. अभी तक पूरी जानकारी नहीं सामने आई है कि आयकर विभाग की टीम को छापेमारी में क्या दस्तावेज हाथ लगे हैं और कब तक यह छापेमारी चलेगी. वहीं फर्म की तरफ से भी अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है. 

बता दें कि एडलवाइस की स्थापना 1995 में राशेश शाह और वेंकट रामास्वामी ने की थी. 

-भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital