Bharat Express DD Free Dish

भारत SAP के लिए बन रहा सबसे बड़ा और तेज़ी से बढ़ता बाज़ार, बेंगलुरु में खुला नया R&D सेंटर

SAP इंडिया ने Bengaluru में नया R&D केंद्र और ‘SAP Sovereign Cloud’ लॉन्च कर भारतीय बाज़ार में तकनीकी नवाचार और डेटा सुरक्षा को मजबूत किया है. मनीष प्रसाद के अनुसार भारत SAP के वैश्विक विस्तार में तेज़ी से विकसित हो रहा है.

India powers SAP's global growth

भारत Systems Applications and Products in Data Processing (SAP) के वैश्विक विस्तार की कहानी में एक अहम भूमिका निभा रहा है. SAP इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मनीष प्रसाद का कहना है कि भारत न सिर्फ़ सबसे बड़े, बल्कि सबसे तेज़ी से विकसित हो रहे SAP बाज़ारों में से एक है.

प्रबंध निदेशक मनीष प्रसाद ने कहा कि ‘भारत की खूबसूरती उसकी पैमाने, आकार और चुस्ती में है. हमारे भारतीय ग्राहक ऐसे तकनीकी समाधानों की तलाश में हैं जो उनके विकास को तेज़ करें. उनके लिए यह मायने रखता है कि ये समाधान नए बाज़ार खोल सकते हैं या नहीं और क्या उनके प्लेटफ़ॉर्म वहाँ लॉन्च के लिए तैयार हैं.’

इंडस्ट्री पर मौजूदा वैश्विक टैरिफ गहरा असर

हालांकि, भारत की आईटी और सेवाओं की इंडस्ट्री पर मौजूदा वैश्विक टैरिफ का अस्थायी अप्रत्यक्ष असर पड़ सकता है, मनीष प्रसाद का मानना है कि देश की समग्र आर्थिक कहानी इससे प्रभावित नहीं होगी. उन्होंने कहा, ‘हम हमेशा कहते हैं कि हम एक बेहद लचीला और मजबूत अर्थव्यवस्था हैं. जब भारत में 65–70 प्रतिशत उत्पाद देश के भीतर ही खपत हो रहे हैं और मांग लगातार बढ़ रही है, तो हम एक मजबूत स्थिति में हैं.’

SAP इंडिया के समाधानों का उद्देश्य ग्राहकों को यह सुनिश्चित करना है कि उनके नए बाज़ारों में अनुपालन, गुणवत्ता जांच और प्रक्रियाएँ सही दक्षता के लिए अनुकूल हैं या नहीं.

Bengaluru में नया R&D केंद्र

इस साल अगस्त में कंपनी ने Bengaluru में अपना नया रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) केंद्र खोला. यह कंपनी का वैश्विक स्तर पर दूसरा सबसे बड़ा केंद्र है और यहाँ लगभग 15,000 पेशेवर काम कर सकते हैं. प्रसाद के अनुसार, नया केंद्र उत्पाद इंजीनियरिंग, समर्थन सेवाओं और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) परियोजनाओं पर काम करने में मदद करेगा. उन्होंने बताया ‘यहां बहुत सारा बौद्धिक संपदा (IP) भी उत्पन्न होती है. यह सब कुछ स्थानीय बाजार की जरूरतों को पूरा करने में सहायक है.’

साथ ही, SAP ने हाल ही में भारत में अपना नया प्रोडक्ट ‘SAP Sovereign Cloud’ लॉन्च किया है. यह सेवा ग्राहकों को यह भरोसा दिलाती है कि उनका डेटा देश के भीतर सुरक्षित, भरोसेमंद और संरक्षित रहेगा. प्रसाद ने कहा कि भारत में ऑपरेट करने वाली सभी कंपनियों को समय-समय पर लागू कानूनी ढांचे का पालन करना चाहिए.

भारत का डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर मजबूत

SAP इंडिया अन्य क्लाउड सेवा प्रदाताओं के मुकाबले विशेष स्थिति में है, क्योंकि यह संपूर्ण स्टैक अवसंरचना, एप्लिकेशन और नेटवर्क सहित सेवा प्रदान करता है. प्रसाद कहते हैं, ‘हमारा सिद्धांत है कि अवसंरचना से लेकर AI तक, डेटा और तकनीकी संचालन की संप्रभुता सुनिश्चित हो. हम स्थानीय और कानूनी आवश्यकताओं का पालन करेंगे. भविष्य में कुछ अप्रत्याशित घटनाएँ हो सकती हैं, लेकिन हमारी बड़ी फिलॉसफी यही है कि हम पूर्ण संप्रभुता के साथ समाधान प्रदान करना जारी रखेंगे.’

भारत में SAP की यह पहल न सिर्फ़ बड़े पैमाने पर तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देगी, बल्कि देश के डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी मजबूत करेगी. Bengaluru के नए R&D केंद्र और Sovereign Cloud के माध्यम से SAP ने भारतीय बाज़ार में अपनी स्थिति और भी पुख़्ता कर ली है.’

ये भी पढ़ें: गोल्डमैन सैक्स ने IIM-लखनऊ और आईआईएम अहमदाबाद के साथ महिला उद्यमी कार्यक्रम के लिए मिलाया हाथ

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read