Urdu Conclave 2026

‘ट्रेड डील से किसानों को कोई नुकसान नहीं’, भारत-अमेरिका व्यपार समझौते पर लोकसभा में बोले पीयूष गोयल

India–US Trade Deal: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में कहा कि भारत–अमेरिका ट्रेड डील पूरी तरह संतुलित है. इस समझौते में कृषि और डेयरी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है…

Piyush Goyal On India US Trade Deal: भारत–अमेरिकी ट्रेड डील को लेकर लोकसभा में सरकार की ओर से बड़ा बयान सामने आया है. दरअसल केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सदन को बताया कि इस समझौते में दोनों देशों के हितों का पूरा ध्यान रखा गया है. इसको लेकर उन्होंने कहा कि लंबी दौर की बातचीत के बाद ऐसा संतुलित समझौता तैयार किया गया है, जिसमें खासकर भारत के कृषि और दुग्ध जैसे अहम क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है, जिससे श्रम-प्रधान और इनवेस्टमेंट सेक्टर को खास लाभ मिलेगा.

अमेरिकी ट्रेड डील को लेकर क्या बोले गोयल?

पीयूष गोयल ने बुधवार को सदन के पटल पर साफ कर दिया कि भारत और अमेरिका के बीच हुए ट्रेड डील से भारतीय किसानों को कोई नुकसान नहीं होगा. उन्होंने लोकसभा में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बारे में बताया कि दोनों देशों ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए एक फ्रेमवर्क को अंतिम रूप दे दिया है. पिछले एक साल से दोनों पक्ष अलग-अलग लेवल पर बातचीत कर रहे हैं. इन बातचीत में भारतीय पक्ष कृषि और डेयरी सेक्टर की सुरक्षा सुनिश्चित करने में खास तौर पर सफल रहा है.

 

 दोनों देश जारी करेंगे संयुक्त बयान?

ट्रम्प के ऐलान के बाद मंगलवार को गोयल ने कहा था कि दोनों देश जल्द ही समझौते के बारे में विस्तृत जानकारी के साथ एक संयुक्त बयान जारी करेंगे. इसका उद्योग और निर्यातक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. इसको लेकर मंत्री ने आश्वासन दिया कि अमेरिकी व्यापार समझौता देश के लोगों के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ये डील हमारे संवेदनशील सेक्टर कृषि और डेयरी के हितों की पूरी तरह से रक्षा करेगा.

यह भी पढ़ें: मोदी-ट्रंप के बीच महा-डील! अमेरिका ने भारत पर लगे टैरिफ को घटाकर किया 18%, निर्यातकों को मिलेगी बड़ी राहत

क्या थी डील?(India US Trade Deal)

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के तहत अमेरिका ने भारत पर लगाए गए पारस्परिक शुल्क (रिसिप्रोकल टैरिफ) में बड़ी राहत दी है. राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की थी कि भारत पर लगाए गए 25 प्रतिशत शुल्क को घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है. इससे पहले ट्रंप प्रशासन ने भारतीय निर्यात पर 50 प्रतिशत तक का शुल्क लगाया था, जिसमें 25 प्रतिशत शुल्क रूस से कच्चे तेल के व्यापार से जुड़ा हुआ था.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read