Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मोदी-ट्रंप के बीच महा-डील! अमेरिका ने भारत पर लगे टैरिफ को घटाकर किया 18%, निर्यातकों को मिलेगी बड़ी राहत

India US Trade Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगे टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है. उन्होंने ये कमी रेसिप्रोकल टैरिफ पर की है. टैरिफ पर निर्णय लेने से पहले ट्रंप ने पीएम मोदी से फोन पर बातचीत की थी.

India US Trade Deal

India US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रही व्यापार वार्ताओं के बाद दोनों देशों ने एक अहम व्यापार समझौते को अंतिम रूप दे दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को इसकी औपचारिक घोषणा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के बाद यह समझौता संभव हो सका है. यह समझौता बीते कई महीनों से जारी कूटनीतिक और व्यापारिक बातचीत का परिणाम माना जा रहा है.

समझौते के तहत अमेरिका ने भारत पर लगाए गए पारस्परिक शुल्क (रिसिप्रोकल टैरिफ) में बड़ी राहत दी है. राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की कि भारत पर लगाए गए 25 प्रतिशत शुल्क को घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है. इससे पहले ट्रंप प्रशासन ने भारतीय निर्यात पर 50 प्रतिशत तक का शुल्क लगाया था, जिसमें 25 प्रतिशत शुल्क रूस से कच्चे तेल के व्यापार से जुड़ा हुआ था.

अमेरिका का आरोप था कि भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद अप्रत्यक्ष रूप से यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध को वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है.

इस समझौते की घोषणा ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर की. उन्होंने लिखा,

आज सुबह भारत के प्रधानमंत्री मोदी से बात करना मेरे लिए सम्मान की बात थी. वे मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक हैं और अपने देश के एक शक्तिशाली और सम्मानित नेता हैं. हमने व्यापार और रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने सहित कई विषयों पर चर्चा की. वे रूसी तेल खरीदना बंद करने और सुंदर राज्य अमेरिका और सम्मानित वेनेजुएला से अधिक तेल खरीदने पर सहमत हुए. इससे यूक्रेन में चल रहे युद्ध को समाप्त करने में मदद मिलेगी, जिसमें हर हफ्ते हजारों लोग मारे जा रहे हैं.

वहीं भारत ने अमेरिका से ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, कृषि, कपड़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों में 500 अरब डॉलर से अधिक के अमेरिकी उत्पादों की अतिरिक्त खरीद का आश्वासन दिया है. साथ ही भारत ने अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क और गैर-शुल्क बाधाओं को कम करने की दिशा में कदम बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी जताई है.

ये भी पढ़ें- टैरिफ की बर्फ पिघलेगी? ट्रंप और पीएम मोदी के बीच फोन पर लंबी बात, बड़ी ट्रेड डील के संकेत

दोनों देशों ने इस समझौते को द्विपक्षीय व्यापार और रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाई देने वाला बताया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध भविष्य में और मजबूत होंगे तथा यह समझौता वैश्विक स्थिरता और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital