Bharat Express DD Free Dish

60 सेकंड में बुक हुए 31,814 टिकट, भारतीय रेलवे ने बनाया नया रिकॉर्ड, दुनिया के लिए ऐसे कायम की मिसाल

22 मई 2025 को भारतीय रेलवे ने नया रिकॉर्ड बनाया—1 मिनट में 31,814 टिकट बुकिंग। नई AI-आधारित तकनीक से बॉट्स पर रोक, 2.5 करोड़ फर्जी आईडी हटाईं.

Indian Railway Super App

Indian Railway Super App

भारतीय रेलवे ने 22 मई 2025 को नया कीर्तिमान बनाया. सिर्फ एक मिनट में 31,814 टिकट बुक हुए. यह अब तक की सबसे तेज़ बुकिंग है. सरकार ने बुधवार को प्रेस रिलीज में इसकी जानकारी दी. यह रिकॉर्ड रेलवे के नए और तेज़ ई-टिकटिंग सिस्टम की सफलता को दिखाता है.

रेलवे ने टिकट दलालों और बॉट्स के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं. अब बॉट्स से टिकट बुक करना मुश्किल हो गया है. नई तकनीक में AI की मदद से बॉट ट्रैफिक की तुरंत पहचान होती है. पहले, बॉट्स के ज़रिए सेकंडों में टिकट गायब हो जाते थे. अब ऐसा नहीं हो रहा.

2.5 करोड़ फर्जी यूजर आईडी हटाई गईं

रेलवे ने अब तक 2.5 करोड़ से ज्यादा संदिग्ध यूजर आईडी को डिएक्टिवेट कर दिया है. ये ID ज़्यादातर एजेंट्स की थीं, जो ऑटोमेटिक टूल्स से टिकट बुक कर रहे थे. AI बेस्ड सिस्टम से इन्हें पकड़कर हटाया गया.

अब अगर यूजर का अकाउंट आधार से लिंक है, तो वह तुरंत Tatkal, Premium Tatkal और Advance Reservation tickets बुक कर सकता है. बिना आधार वाले यूजर को टिकट बुकिंग के लिए रजिस्ट्रेशन के बाद तीन दिन का इंतजार करना होगा.

आंकड़े बता रहे हैं बदलाव

  • वित्तीय वर्ष 2024–25 के आंकड़े दिखाते हैं कि रेलवे की नई व्यवस्था सफल रही है:
  • रोज़ाना लॉगिन करने वाले यूजर्स की संख्या 19.5% बढ़कर 82.57 लाख पहुंच गई (पिछले साल 69.08 लाख थी)
  • रोजाना टिकट बुकिंग में 11.85% की बढ़ोतरी हुई
  • अब कुल रिज़र्व टिकटों में 86.38% बुकिंग ऑनलाइन हो रही है

तेज़, सुरक्षित और आसान बुकिंग

रेलवे ने अपने सिस्टम में कई सुधार किए हैं:

  • 87% वेबसाइट कंटेंट अब CDN के ज़रिए तेजी से लोड होता है.
  • बॉट्स की पहचान और रोकथाम के लिए AI तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है.
  • यूजर्स को साइबर क्राइम पोर्टल के ज़रिए शिकायत दर्ज कराने की सुविधा दी गई है.

IRCTC और भारतीय रेलवे ने भरोसा दिलाया है कि वे सभी यात्रियों को निष्पक्ष, सुरक्षित और सरल टिकट बुकिंग सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

ये भी पढ़ें: इटली की प्रमुख लाइटिंग कंपनी iMoon भारत में स्थापित करेगी अपना पहला अंतरराष्ट्रीय विनिर्माण केंद्र

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read