Bharat Express DD Free Dish

नेपाल में आई बाढ़ के बाद से लापता हैं इंफोसिस पब्लिक सर्विसेज के सीईओ लैक्स गोपिसेट्टी, तलाश में जुटीं एजेंसियां

Infosys Lax Gopisetti Missing: नेपाल में आई भीषण बाढ़ में भारत की दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस की सहायक कंपनी पब्लिक सर्विसेज इंफोसिस के सीईओ लक्ष्मण (लैक्स) गोपिसेट्टी गायब हैं. उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है. वे निजी यात्रा पर नेपाल गए हुए थे. जब से बाढ़ आई है तब से उनका कोई पता नहीं चल पाया है.

infosys-public-services-ceo-lax-gopisetti-missing-nepal-floods

नेपाल में आई बाढ़ के बाद से लापता हैं इंफोसिस पब्लिक सर्विसेज के सीईओ लैक्स गोपिसेट्टी

Infosys Lax Gopisetti Missing: नेपाल में आई भीषण बाढ़ में अबतक 587 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 2500 से अधिक लोग लापता हैं. इन लापता लोगों में भारत की एक दिग्गज आईटी कंपनी के प्रमुख अधिकारी भी शामिल हैं. नेपाल में आई भयानक बाढ़ के बाद से उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा.

IT कंपनी इंफोसिस ने गुरुवार को बताया कि उनकी सहायक कंपनी इंफोसिस पब्लिक सर्विसेज के सीईओ लक्ष्मण (लैक्स) गोपिसेट्टी नेपाल में अपने एक पर्सनल काम से गए हुए थे.

इंफोसिस पब्लिक सर्विसेज इंफोसिस की एक सहायक कंपनी है, जो मुख्य रूप से अमेरिका और कनाडा के सार्वजनिक क्षेत्र (पब्लिक सेक्टर) को अपनी सेवाएं देती है.

कंपनी ने अपने बयान में क्या बताया?

बेंगलुरु मुख्यालय वाली इंफोसिस ने अपने बयान में कहा कि गोपिसेट्टी निजी यात्रा पर नेपाल गए हुए थे. कंपनी ने कहा,

हम पुष्टि कर सकते हैं कि हमारे सहयोगी लैक्स गोपिसेट्टी, जो व्यक्तिगत यात्रा पर उस क्षेत्र में गए हुए थे, फिलहाल संपर्क में नहीं हैं.

कंपनी ने आगे कहा कि इस वक्त उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता गोपिसेट्टी की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. वह संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर जानकारी जुटाने और उनसे दोबारा संपर्क स्थापित करने की कोशिश कर रही है. कंपनी के मुताबिक, वह गोपिसेट्टी के परिवार के लगातार संपर्क में है और इस मुश्किल घड़ी में उन्हें हर जरूरी मदद मुहैया करा रही है.

गोपिसेट्टी ने कई कंपनियों का किया है नेतृत्व

इंफोसिस पब्लिक सर्विसेज कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, गोपिसेट्टी सार्वजनिक क्षेत्र के संगठनों को रणनीति, तकनीक, परिचालन और ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सलाह देते हैं और कंपनी की रणनीति व अमल की जिम्मेदारी संभालते हैं. इंफोसिस से पहले वे एक्सेंचर में मैनेजिंग डायरेक्टर रह चुके हैं, जहां उन्होंने उत्तरी अमेरिका में हेल्थ एंड पब्लिक सर्विसेज बिजनेस के एक हिस्से का नेतृत्व किया था. इसके अलावा उन्होंने बियरिंगपॉइंट, आईबीएम, पीडब्ल्यूसी और एचसीएल में भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं.

ये भी पढ़ें- रियल एस्टेट नहीं है हिमालय! नेपाल में तबाही के बाद विशेषज्ञ की सलाह, पहाड़ों में सुरंगों और फोर-लेन पर लगे ब्रेक

गौरतलब है कि नेपाल में आई इस बाढ़ को लेकर भारत के विदेश मंत्रालय ने भी शुक्रवार को जानकारी दी थी कि करीब 320 भारतीय अब भी लापता हैं, जबकि चीन की सीमा में करीब 400 लोग फंसे हुए हैं. मंत्रालय ने कहा कि चीन की तरफ फंसे 153 भारतीय नागरिक सुरक्षित नेपाल पहुंच चुके हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read