अमेरिकी अर्थशास्त्री जेफ्री सैक्स (Jeffrey Sachs) और अदाणी.
द इकोनॉमिस्ट के रेजिलिएंट फ्यूचर्स समिट ऑन एनर्जी में अमेरिकी अर्थशास्त्री जेफ्री सैक्स (Jeffrey Sachs) ने कहा कि क्लीन एनर्जी में बड़े पैमाने पर निवेश करने वाले देश और कंपनियां आगे निकल जाएंगी. उन्होंने अदाणी जैसे प्लेयर्स के काम की तारीफ की. सैक्स का कहना था कि जो पहले बड़े स्तर पर काम शुरू करेगा, वह तेजी से सीखेगा, लागत घटाएगा और दुनिया का नेतृत्व करेगा.
#WATCH | Delhi: On the Adani Green Energy, Top U.S. Economist Jeffrey D Sachs says, “What Adani Green pushes is extraordinarily important for this country, very smart. It is looking to the future, and it is operating at a major scale, so it is a very positive development…” pic.twitter.com/XWyWxGJYfp
— ANI (@ANI) April 29, 2026
अदाणी ग्रीन एनर्जी का काम देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण
समिट में जेफ्री सैक्स ने अदाणी ग्रीन एनर्जी की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि अदाणी ग्रीन भविष्य की ओर देख रही है और बड़े स्केल पर काम कर रही है. यह विकास भारत के लिए सकारात्मक है. छोटे-छोटे कदमों की बजाय बड़े कदम से ही असली प्रगति होती है.
2047 तक भारत दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा
जेफ्री सैक्स ने विकसित भारत 2047 के बारे में बात करते हुए बड़ा बयान दिया. उन्होंने भविष्यवाणी की कि 2047 तक भारत अमेरिका को पीछे छोड़कर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा. सरकार माहौल तैयार कर रही है. लेकिन असली काम बड़े प्लेयर्स जैसे अदाणी करेंगे.
कार्बोनाइजेशन पर 30 साल बात हुई, लेकिन काम न हुआ
जेफ्री सैक्स ने कहा कि पिछले 30 साल से हम डिकार्बोनाइजेशन की बात करते आ रहे हैं, लेकिन असल में कुछ नहीं हुआ. दुनिया अभी भी 1.5 डिग्री या 2 डिग्री के लक्ष्य से बहुत दूर है. उन्होंने चेतावनी दी कि अब समय कम बचा है. जो देश और कंपनियां अभी एक्शन लेंगी, वही आगे रहेंगी. बाकी सिर्फ बातें करते रह जाएंगे.
अभी काम करने वाले ही जीतेंगे- समिट में जेफ्री सैक्स
समिट में जेफ्री सैक्स ने जोर दिया कि क्लीन एनर्जी में तेजी से काम करने वाले देश भविष्य में मजबूत बनेंगे. भारत इस दिशा में सही रास्ते पर है. बड़े पैमाने पर रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और पर्यावरण भी बचेगा. यह समिट नई दिल्ली में हुआ. इसमें ऊर्जा, अर्थव्यवस्था और जलवायु पर चर्चा हुई. जेफ्री सैक्स ने कहा कि स्केल से पावर आती है. छोटी सोच छोड़कर बड़े सपनों के साथ काम करने से ही भारत 2047 का लक्ष्य हासिल कर सकता है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



