Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

LPG Price Hike: नए साल के पहले दिन लगा झटका! 25 रुपये महंगा हुआ गैस सिलेंडर, चेक करें रेट

LPG Price Hike: नए साल की शुरुआत के पहले ही दिन देश की राजधानी दिल्ली से लेकर मुंबई तक गैस के दामों की बढ़ी हुई नई दरें आज से लागू हो गई हैं.

Gas cylinder

गैस सिलेंडर

LPG Price Hike: नए साल के पहले ही दिन आम लोगों के बजट को गैस सिलेंडर के दामों से झटका लगा है. आज 1 जनवरी 2023 को सरकारी तेल कंपनियों द्वारा गैस सिलेंडर के जारी नए रेट के अनुसार इसके दामों में 25 रुपये की बढ़त दर्ज की गई है.

हालांकि गैस सिलेंडर के दामों में होने वाली यह बढ़ोतरी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में हुई है. वहीं घरेलू गैस सिलेंडर अपने पुराने रेट पर ही मिल रहा है. आइए देखते हैं कि दूसरे शहरों में गैस सिलेंडर के नए रेट क्या हैं.

यह है कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए रेट

नए साल की शुरुआत के पहले ही दिन कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वहीं घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में इजाफा नहीं होने से राहत बनी हुई है. हालांकि कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दामों के बढ़ने से अब घर से बाहर खाना महंगा पड़ेगा. होटल और रेस्टोरेंट के अलावा स्ट्रीट फूड के दाम बढ़ सकते हैं. गैस के दामों बढ़ी हुई नई दरें आज से लागू हो गई हैं.

इसे भी पढ़ें: Mother Dairy Milk Price: नए साल से पहले जनता को बड़ा झटका, मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम

महानगरों यह हैं कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत

देश की राजधानी दिल्ली में आज कमर्शियल गैस 1769 रुपये प्रति सिलेंडर की दर से मिलेगा. वहीं मुंबई में इसका दाम 1721 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है. इसके अलावा कोलकाता में आज यह 1870 रुपये प्रति सिलेंडर की दर से मिल रहा है. चेन्नई में आज कमर्शियल गैस 1917 रुपये प्रति सिलेंडर है.

जानें आज घरेलू गैस सिलेंडर के दाम

दिल्ली में आज घरेलू गैस 1053 रुपये प्रति सिलेंडर मिल रहा है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में इसकी कीमत 1052.5 रुपये प्रति सिलेंडर है. वहीं कोलकाता में इसका दाम 1079 रुपये प्रति सिलेंडर है. चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम आज 1068.5 रुपये प्रति सिलेंडर हैं.

पिछले साल इतने बढ़े थे दाम

देश में लंबे समय से घरेलू गैस सिलेंडर के भाव स्थिर बने हुए हैं. इनमें 6 जुलाई 2022 को अंतिम बार बदलाव को किया गया था. उस समय तेल कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर के दामों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की थी. पिछले एक साल (2022) के दौरान घरेलू सिलेंडर के मूल्य में चार बार हुए बदलाव में कुल मिलाकर 153.5 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital