Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अगले हफ्ते आएगा Mankind Pharma का IPO, जानें पूरी डीटेल

1991 में शुरू हुई ये कंपनी मैनफोर्स कॉन्डोम, प्रेग्नेंसी टेस्ट किट प्रेगा न्यूज और इमरजेंसी कांट्रासिप्टिव ब्रांड अनवांटेड-72 के ब्रांड नाम से प्रोडक्ट्स की बिक्री करती है

mankind

प्रतीकात्मक तस्वीर

MankindPharma IPO : देश की सबसे बड़ी फार्मा कंपनियों में से एक Mankind Pharma कंपनी अपना आईपीओ ( IPO ) लाने वाली है. अगले हफ्ते आने वाले इस IPO  में निवेशक 25 से 27 अप्रैल तक निवेश कर सकेंगे. जबकि एंकर इंवेस्टर्स इसमें 24 अप्रैल को निवेश कर पाएंगे. मैनकांइंड फार्मा का ये इश्यू ऑफर फॉर सेल  है और कंपनी के प्रमोटर्स और शेयर होल्डर्स लगभग 4 करोड़ के इक्विटी शेयर्स इस इश्यू के तहत बाजार में बिक्री के लिए ऑफर करने वाले हैं.

इस ऑफर फॉर सेल के तहत रमेश जुनेजा 37.1 लाख, राजीव जुनेजा 35.1 लाख, शीतल जुनेजा 28 लाख, केयर्नहिल सीआईपीईएफ 1.74 करोड़, केयर्नहिल सीजीपीई 26.2 लाख, बेज लिमिटेड के 9.96 लाख और लिंक इंवेस्टमेंट में 50 हजार शेयर बेचे जाएंगे. शेयरों की क्रेडिट 8 मई को होगी और शेयर 9 मई को एक्सचेंजों पर लिस्ट होंगे.

ये भी पढ़ें- टॉप परफार्मर्स को TCS देगी धाकड़ अप्रेजल, सैलेरी में हो सकता है 10-15 फीसदी इजाफा: रिपोर्ट

मैनकाइंड फार्मा ( MANKIND PHARMA ) फार्मास्यूटिकल्स फॉरमुलेशन और कंज्यूमर हेल्थकेयर सेक्टर में ऑपरेट करती है. 1991 में शुरू हुई ये कंपनी मैनफोर्स कॉन्डोम, प्रेग्नेंसी टेस्ट किट प्रेगा न्यूज और इमरजेंसी कांट्रासिप्टिव ब्रांड अनवांटेड-72 के ब्रांड नाम से प्रोडक्ट्स की बिक्री करती है. इसके अलावा यह एंटएसिड पाउडर्स (गैस-ओ-फास्ट), विटामिन और मिनरल सप्लीमेंट्स (हेल्थ ओके ब्रांड) और एंटी-एक्ने प्रीपेरेशंस (एक्नेस्टार ब्रांड) जैसे हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स को भी बनाकर बेचती  2022 में इस कंपनी ने सेल्स के मामले में देश की चौथी सबसे बड़ी कंपनी होने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था. कंपनी अपने रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर्स का विस्तार कर रही है साथ ही नए क्षेत्रों में कदम रख रही है. कंपनी के पास लगभग 600 वैज्ञानिक हैं जिसमें 40 ऐसे हैं जिनके पास पीएचडी डिग्री हासिल है. कंपनी के 3 यूनिट्स आईएमटी मानेसर, गुरूग्राम हरियाणा में मौजूद है. भारत के अलावा कंपनी अमेरिका, नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका,  शामिल है. मैनकाइंड फार्मा ने आईपीओ लॉन्च ( IPO LAUNCH ) के लिए जेपी मार्गन, सिटी, जेफ्फरीज, एक्सिस, आईआईएफएल और कोटक को इंवेस्टमें बैंकर की जिम्मेदारी दी है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital