Motilal Nagar Redevelopment Project: महाराष्ट्र में मुंबई के गोरेगांव में स्थित मोतीलाल नगर पुनर्विकास परियोजना को रफ्तार मिली है. महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएचएडीए) और अदाणी ग्रुप के बीच इस परियोजना के लिए समझौता हुआ है.
मुंबई के मोतीलाल नगर पुनर्विकास परियोजना को रफ्तार, म्हाडा और अदाणी ग्रुप के बीच हुआ समझौता #MotilalNagar #MumbaiDevelopment #AdaniGroup #MHADA #RedevelopmentProject #UrbanRenewal #AffordableHousing #InfrastructureDevelopment #PublicPrivatePartnership #BharatExpress |… pic.twitter.com/GxF0gAp9Wk
— Bharat Express (@BhaaratExpress) July 8, 2025
मोतीलाल नगर पुनर्विकास परियोजना के तहत 3,700 निवासियों को 1,600 वर्ग फीट के आधुनिक अपार्टमेंट में पुनर्वासित किया जाएगा. यह परियोजना 142 एकड़ क्षेत्र में फैली है और 5.8 लाख वर्ग मीटर के क्षेत्र में विकसित होगी.
अदाणी ग्रुप ने सबसे अधिक बोली लगाकर इस परियोजना को हासिल किया है. गैर-निवासी किरायेदारों को 987 वर्ग फीट का वाणिज्यिक स्थान प्रदान किया जाएगा. इस परियोजना से मुंबई के बुनियादी ढांचे में सुधार होगा और सस्ती आवास की सुविधा बढ़ेगी.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


