एनवीडिया दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी बनी
Nvidia Most Valuable Company: सेमीकंडक्टर चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया ने इतिहास रचते हुए दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी बन गई है. एनवीडिया का मार्केट कैप अब 4 ट्रिलियन डॉलर (343 लाख करोड़) पर पहुंच गया है. 9 जुलाई को कंपनी के शेयरों ने 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी दिखाई. अब एनवीडिया कंपनी का एक शेयर का मूल्य 164.42 डॉलर पर पहुंच गया है. जो ऑल टाइम हाई है.
एनवीडिया अपने सेमीकंडक्टर चिप निर्माण के लिए जानी जाती है. इसके अलावा कंपनी ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट की डिजाइन और निर्माण के लिए भी मशहूर है. अगर भारत की बात करें तो भारत में एनवीडिया के 4 सेंटर हैं, जो हैदराबाद, गुरुग्राम, पुणे और बेंगलुरु में स्थित है.
ये कंपनियां भी हैं रेस में
दुनिया में कई ऐसी कंपनियां हैं जो एनवीडिया से ज्यादा पीछे नहीं है. मार्केट कैप के हिसाब से एनवीडिया के बाद माइक्रोसॉफ्ट का नंबर आता है. जिसका मार्केट कैप 3.72 ट्रिलियन डॉलर (295 लाख करोड़) है. वहीं आईफोन और आईपैड निर्माता कंपनी एपल भी इनसे ज्यादा पीछे नहीं है. एपल का मार्केट कैप इस समय 3.11 ट्रिलियन डॉलर (261 लाख करोड़ रुपये) है. इसके अलावा अमेजन भी इस रेस में शामिल है. अमेजन का मार्केट कैप 2.36 ट्रिलियन डॉलर (202 लाख करोड़ रुपये) है.

एनवीडिया के संस्थापक कौन हैं?
दुनिया में अपनी सेमीकंडक्टर चीप टेक्नोलॉजी के लिए पहचानी जाने वाली एनवीडिया की स्थापना जेन्सेन हुआंग, कर्टिस प्रीम और क्रिस मालाचोवस्की ने 1993 में की थी. अपनी फास्ट और पावरफुल GPU के लिए जानी जाने वाली एनवीडिया का मेन ऑफिस कैलिफोर्निया में है.

इतना है जेन्सेन हुआंग का नेट वर्थ
एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग दुनिया के 8वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं. फोर्ब्स के अनुसार जेन्सेन हुआंग का नेटवर्थ 142.2 बिलियन डॉलर (12.24 लाख करोड़) है.
क्या क्या बनाती है है एनवीडिया
एनवीडिया गेमिंग से संबंधित सभी चिपों का निर्माण करती है. इसके अलावा एनवीडिया क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग के लिए चिप निर्माण करती है. इसके साथ-साथ व्हीकल्स और रोबोटिक्स जैसे क्षेत्रों के लिए भी सेमीकंडक्टर चिप का निर्माण करती है.
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

