Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बिजनेस

IMF के कार्यकारी निदेशक कृष्णमूर्ति वी सुब्रमण्यन ने कहा कि बोर्ड में बैठने के बाद से मुझे यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि दुनिया भारत को लेकर आशावादी है. भारत ने जिस तरह का सार्वजनिक डिजिटल बुनियादी ढांचा लागू किया है, उसका मेरे बोर्ड के लगभग हर सहयोगी ईमानदारी से सराहना करते हैं.

फार्मारैक के आंकड़ों के अनुसार, पिछले चार महीनों में वॉल्यूम ग्रोथ कमजोर रही थी. लेकिन नवंबर ने सकारात्मक संकेत दिए हैं. प्रमुख थेरेपी क्षेत्रों में मांग बढ़ी है, खासकर एक्यूट और क्रॉनिक सेगमेंट में.

अंतर्राष्ट्रीय कॉपर एसोसिएशन इंडिया के ताजा आंकड़ों के अनुसार, बुनियादी ढांचे और निर्माण क्षेत्रों में मजबूत वृद्धि के कारण भारत में कॉपर की मांग में सालाना आधार पर 13 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई.

FADA ने कहा कि दिसंबर 2024 के लिए बाजार का रुख स्थिर रहने की उम्मीद है. दोपहिया वाहनों की श्रेणी में साल के अंत में मिलने वाले डिस्काउंट और ग्रामीण क्षेत्रों से स्थिर मांग की संभावना है.

करण अडानी ने अपने संबोधन में कहा कि राजस्थान में 'ग्रीन जॉब्स' आने वाली हैं. उन्होंने कहा कि वे अगले कुछ वर्षों में यहां कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में निवेश करने जा रहे हैं.

फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री के लिए पीएलआई योजना (PLISFPI) को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 31 मार्च, 2021 को 10,900 करोड़ रुपये के बजट के साथ मंजूरी दी थी, जिसे 2021-22 से 2026-27 तक लागू किया जाना है.

उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2000 से सितंबर 2024 के बीच भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) का प्रवाह बढ़कर 1,033.40 बिलियन डॉलर हो गया है.

केरल सरकार कह रही है कि राज्य में बड़े उद्योगों के लिए संभावनाएं हैं, लेकिन उद्योगों का चयन इस बात को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा कि वे प्रदूषण और पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान न पहुंचाएं.

2016 में लॉन्च होने के बाद से यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ने भारत में वित्तीय पहुंच को बदल दिया है, जिससे 30 करोड़ लोग और 5 करोड़ व्यापारी निर्बाध डिजिटल लेन-देन करने में सक्षम हुए हैं.

ONDC के नॉन-एक्जीक्यूटिव चेयरपर्सन राम सेवक शर्मा ने कहा कि अपना देश दुनिया में डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर (DPI) के माध्यम से डिजिटल वर्ल्‍ड में पहुँच को लोकतांत्रिक बनाने की दिशा में अग्रसर है.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital