बिजनेस

Petrol Diesel Price:  कई शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के प्राइस, जानिए आपके शहर में क्या हैं दाम

Petrol Diesel Price: भारत में हर दिन पेट्रोल-डीजल के नये दाम (Petrol Diesel Price) सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जारी किया जाता है. यह सुबह 6 बजे जारी होता  हैं.  इंटरनेशनल मार्केट में फ्यूल के रेट्स कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Price)  के आधार पर तय होते हैं. अगर हम क्रूड ऑयल की बात करें तो आखिरी कारोबारी दिन डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल (WTI Crude Oil Price) में 2.74 फीसदी की बड़ी गिरावट देखने को मिली जिसके बाद 76.34 डॉलर पर बंद हुआ था. वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude Oil) 2.51 फीसदी की बड़ी गिरावट देखने को मिली है और यह 83.00 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था. ऐसे में कच्चे तेल के प्राइस में गिरावट के बाद देशभर के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के प्राइस में बदलाव हुआ है. कई शहरों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है तो कहीं महंगा. आइए जानते हैं इस बारे में-

4 मेट्रो शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है

मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है

कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है

चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है

ये भी पढ़ें- भारत और फ्रांस के बीच ऐतिहासिक डील, Air Bus से 250 एयरक्राफ्ट खरीदेगी Air India

हर सुबह 6 बजे एक नई कीमत जारी की जाती है

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नई कीमतें जारी की जाती हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका बेस प्राइस लगभग दोगुना हो जाता है. यही वजह है कि हमें इतने महंगे पेट्रोल-डीजल खरीदने पड़ रहे हैं.

अपने शहरों में जाने पेट्रोल-डीजल के दाम

भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की कीमतें अलग-अलग होती हैं, क्योंकि राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं.  इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को  RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक प्राइस चेक करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज दें. और बीपीसीएल (BPCL) ग्राहक पेट्रोल-डीजल प्राइस चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजें.

Dimple Yadav

Recent Posts

लव, ड्रामा और मोबाइल टावर: महराजगंज में शादी की जिद पर अड़ी लड़की ने उड़ाए सबके होश; देखें VIDEO

Maharajganj News: महाराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक युवती सुबह-सुबह मोबाइल…

4 minutes ago

50 लग्जरी कारें, हाई-प्रोफाइल मेहमान और शराब की बोतलें… बिल्डर की बर्थडे पार्टी में LCB की रेड से हड़कंप

Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…

19 minutes ago

Cyclone Alert: 2 नवंबर से फिर मचेगी तबाही? 3 राज्यों पर मंडराया नए चक्रवाती तूफान का खतरा, IMD का रेड अलर्ट

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…

44 minutes ago

Ramlila Maidan Rally: अंगुलिमाल डाकू का भेष और 4 हजार जवानों का पहरा! चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की महारैली

Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…

59 minutes ago

JDU Internal Crisis: ललन पर ‘नरम’ तो बीजेपी पर ‘गरम’! JDU में लानत-मलानत थमी तो अब NDA में क्यों मचा हड़कंप?

JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…

1 hour ago