मनोरंजन

Kartik Aaryan का कटा चालान, मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने कहा- ‘शहजादा’ भी ट्रैफिक नियमों की धज्जियां नहीं उड़ा सकते

Kartik Aaryan:  बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन  दिनों काफी चर्चा में हैं. मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने सड़क के गलत साइड पर कार पार्क करने के वजह से उनके ऊपर जुर्माना लगाया है. पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के लिए चेतावनी के तौर पर इस खबर को पोस्ट किया है. बता दें कि ये  घटना शुक्रवार की है जब कार्तिक आर्यन अपने माता-पिता के साथ सिद्धिविनायक मंदिर गए थे.

मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर कार्तिक की लग्जरी SUV कार की तस्वीर साझा की और साथ ही फिल्म का जिक्र करते हुए एक कैप्शन भी दिया. पुलिस ने कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ स्टाइल में कैप्शन लिखा. उन्होंने लिखा, “समस्या? समस्या यह थी कि कार गलत साइड में खड़ी थी! यह भूल मत करो कि ‘शहजादा’ ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा सकते हैं.” ट्रैफिक नियम तोड़ने पर कार्तिक का चालान काटा गया है. हालांकि चालान की राशि का खुलासा नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीर में कार्तिक की कार की नंबर प्लेट धुंधली थी.

ये भी पढ़ें-Pathaan Box office Collection: क्या ‘शहजादा’ की वजह से ‘पठान’ की रफ्तार हो जाएगी धीमी? 24वें दिन भी फिल्म ने कमाए इतने रुपये

यहां बता दें कि कार्तिक आर्यन की स्टारर फिल्म शहजादा इसी शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है. अपनी फिल्म की सफलता के लिए दुआ मांगने ही कार्तिक बप्पा के द्वार पहुंचे थे.

कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा हुई रिलीज

हालही में कार्तिक आर्यन  की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘शहजादा’ रिलीज हुई है. मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने अपने ट्वीट में एक्टर के नाम का कही इस्तेमाल नहीं किया है. लेकिन गाड़ी का नंबर प्लेट बताता है कि कार कार्तिक के नाम पर रजिस्टर्ड है. जानकारी के मुताबिक कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘शहजादा’ने पहले दिन 7 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है. अब तक फिल्म 85 करोड़ रुपयों के बजट में बनी हैं. मेकर्स को महाशिवरात्रि की छुट्टी का भी फायदा मिल सकता है और फिल्म अच्छी कमाई कर सकती है. बात अगर शहजादा की एडवांस बुकिंग कि करें तो भारत में लगभग 1.8 करोड़ नेट है और ओपनिंग डे के लिए प्रमुख राष्ट्रीय मल्टीप्लेक्स में इसकी 30,050 टिकटें बेची जा चुकी थी.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

7 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

8 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

8 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

9 hours ago