मनोरंजन

मदरहुड पर बोलीं Alia Bhatt, करियर के पीक पर बच्चे को जन्म देने का कोई अफसोस नहीं

Alia Bhatt:  बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी दमदार एक्टिंग से लाखों लोगों के दिल जीते है. हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने करियर के चरम पर शादी करने और मां बनने के अपने फैसले पर खुलकर बात की है. उन्होंने कहा कि इस फैसले से मुझे कोई पछतावा नहीं है.

इंटरव्यू में जब  आलिया से सवाल पूछा गया कि वह क्या चीज है जो उन्हें अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने के लिए इंस्पायर करती हैं, तो एक्ट्रेस ने जवाब दिया, “जीवन में कोई सही या गलत नहीं है, मेरे लिए जो काम करता है वह किसी और के लिए काम नहीं कर सकता है. मैं हमेशा से ऐसी इंसान रही हूं जो अपने दिल की सुनती है. आप जिंदगी भर को प्लान नहीं कर सकते,आपको बस उस रास्ते पर चलना होता है. चाहे वो फिल्में हों या कुछ और, मैंने हमेशा अपने दिल को फैसला करने दिया.”

बेटी राहा को जन्म देने का मुझे कोई अफसोस नहीं है- आलिया भट्ट

बता दें कि एक्ट्रेस ने खुलकर कहा कि अपने करियर के पीक पर मैंने शादी करने और बच्चा पैदा करने का फैसला किया था, लेकिन कौन कहता है कि शादी या मां बनने से मेरे काम में कोई बदलाव आएगा? भले ही ऐसा हो, तो मुझे परवाह नहीं है. मुझे पता था कि जीवन में, मुझे बच्चा पैदा करने के फैसले पर कभी पछतावा नहीं होगा. यह स्वाभाविक है. यह मेरा अब तक का सबसे अच्छा फैसला है. मैं इससे पहले कभी इतनी ज्यादा खुश नहीं रही हूं.”

ये भी पढ़ें- Pushpa 2 से लेकर सालार तक… 2023 में धमाल मचाने आ रही हैं बड़े बजट की ये फिल्में

आलिया ने कहा काम नहीं मिलेगा तो कोई फर्क नहीं पड़ता

आलिया ने मदरहुड और काम पर बात करते हुए कहा,कि “एक मां के रूप में हर पल ज्यादा पूरा होता है, साथ ही, मैं एक एक्टर के रूप में खुद पर विश्वास करती हूं. अगर आप कड़ी मेहनत करते हैं, अच्छे एक्टर हैं और अगर लोग आपके साथ काम करना चाहते हैं, तो आपके पास काम आएगा. और अगर काम आपके पास न आए, तो ठीक है. शायद यह आपका समय नहीं है, मैं कोई ऐसी इंसान नहीं हूं जो इसके बारे में बहुत ज्यादा जोर देती है. मैं अपने काम को बहुत महत्व देती हूं, लेकिन मैं इसके अलावा अपने लाइफ को भी जरूरी मानती हूं और मैं दोनों के बीच बैलेंस बनाना चाहती हूं. दिल में जो आता है वो करो.”

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

5 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

18 minutes ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

31 minutes ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

44 minutes ago

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और कैप्टन स्मित मछार को मिला खास न्योता, नेतनयाहू ने की फोन पर बात

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और जांबाज भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को…

56 minutes ago

गुजरात प्रदर्शनी में दिखा PM मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा सफर, CM भूपेंद्र पटेल ने किया मुआयना

अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…

1 hour ago