Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कृषि और ग्रामीण श्रमिकों के लिए दिसंबर में कम हुई खुदरा मुद्रास्फीति

कृषि और ग्रामीण श्रमिकों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति दिसंबर 2024 में क्रमशः 5.01 प्रतिशत और 5.05 प्रतिशत पर आ गई, जो नवंबर 2024 में 5.35 प्रतिशत और 5.47 प्रतिशत थी.

Retail inflation for farm
Prashant Rai Edited by Prashant Rai

कृषि और ग्रामीण श्रमिकों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति (महंगाई) नवंबर 2024 में क्रमशः 5.35 प्रतिशत और 5.47 प्रतिशत से दिसंबर में घटकर 5.01 प्रतिशत और 5.05 प्रतिशत हो गई. श्रम मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि कृषि मजदूरों (CPI-AL) और ग्रामीण मजदूरों (CPI-RL) के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स दिसंबर 2024 के लिए क्रमशः 1,320 और 1,331 अंक पर अपरिवर्तित रहा. बयान के अनुसार, नवंबर 2024 में सीपीआई-एएल और सीपीआई-आरएल क्रमशः 1320 अंक और 1331 अंक थे.

दिसंबर 2024 के लिए सीपीआई-एएल और सीपीआई-आरएल पर आधारित साल-दर-साल मुद्रास्फीति दर क्रमशः 5.01 प्रतिशत और 5.05 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि दिसंबर 2023 में यह 7.71 प्रतिशत और 7.46 प्रतिशत थी.

नवंबर 2024 के लिए संबंधित आंकड़े सीपीआई-एएल के लिए 5.35 प्रतिशत और सीपीआई-आरएल के लिए 5.47 प्रतिशत थे.


ये भी पढ़ें- महाकुंभ 2025 के कारण भारत में आध्यात्मिक पर्यटन वीजा आवेदनों में 21.4% की बढ़ोतरी हुई: रिपोर्ट


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest