Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Stock Market: शेयर बाजार हरे निशान के साथ खुला, 600 अंक उछला Sensex

बाजार का रुख सकारात्मक रहा. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 1,223 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 494 शेयर लाल निशान में थे.

Stock Market

स्टॉक मार्केट हरे निशान के साथ खुला.

सकारात्मक मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार में 600 अंक से अधिक उछाल दर्ज हुआ. सुबह करीब 9:29 बजे सेंसेक्स 624.24 अंक या 0.80 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,665.83 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 185.95 अंक या 0.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,773.45 पर कारोबार कर रहा था.

हरे निशान पर खुला बाजार

बाजार का रुख सकारात्मक रहा. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 1,223 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 494 शेयर लाल निशान में थे. जानकारों के अनुसार, अल्पावधि में बाजार में उछाल आएगा, जिसके बाद एफआईआई द्वारा फिर से बिकवाली की जा सकती है. जानकारों ने कहा, “एक सस्टेन्ड रैली तभी मुमकिन है जब हमें अर्थव्यवस्था में वृद्धि के पुनरुद्धार के संकेत मिलेंगे. यह 2025 की शुरुआत में होने की संभावना है.”

निफ्टी बैंक 415.45 अंक या 0.82 प्रतिशत बढ़कर 51,174.65 पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 359.70 अंक या 0.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,266.45 पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 82.95 अंक या 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,797.25 पर था.

ये हैं टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेक्टोरल फ्रंट पर, मेटल, रियल्टी, कमोडिटीज, आईटी, ऑटो, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, एफएमसीजी और फार्मा सेक्टर में खरीदारी देखी गई. सेंसेक्स पैक में, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल टॉप गेनर्स रहे. जबकि, जोमैटो और एनटीपीसी टॉप लूजर्स रहे.

डॉव जोन्स पिछले कारोबारी सत्र में 1.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 42,840.26 पर बंद हुआ. एसएंडपी 500 1.09 प्रतिशत बढ़कर 5,930.90 पर और नैस्डैक 1.03 प्रतिशत बढ़कर 19,572.60 पर बंद हुआ. एशियाई बाजारों में हांगकांग, चीन, जापान, जकार्ता, बैंकॉक और सोल के बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे.

जानकारों ने कहा, “दिसंबर की शुरुआत में देखी गई एफआईआई खरीदारी पिछले सप्ताह पूरी तरह से पलट गई, जब एफआईआई ने 15,826 करोड़ रुपये की बिक्री की. अमेरिका का बेहतर प्रदर्शन (एसएंडपी 500 में इस साल अब तक 25 प्रतिशत की वृद्धि) और भारत का अपेक्षाकृत खराब प्रदर्शन (निफ्टी में इस साल अब तक 14.64 प्रतिशत की वृद्धि) एफआईआई रणनीति में इस बदलाव का कारण है.”

यह भी पढ़ें- एसआईपी में शुद्ध प्रवाह 233 फीसदी बढ़ा, म्यूचुअल फंड में 135 प्रतिशत की वृद्धि

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 20 दिसंबर को 3,597.82 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दिन 1,374.37 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital