Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पीएम मोदी से मिले APPLE CEO टिम कुक, मैनुफैक्चरिंग में दोगुनी जॉब देने की कही बात

एपल इस साल 2 लाख लोगों को नौकरी दे सकता है. बीते साल कंपनी ने भारत में 1 लाख लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान किये थे.

APPLE STORE IN DELHI

प्रतीकात्मक तस्वीर

TIM COOK MET PM MODI : मुंबई के बाद अब फाइनली दिल्ली में एपल स्टोर खुल गया है. दिल्ली के साकेत में खुले इस स्टोर के लिए लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा था. इसी सिलसिले में बुधवार को एपल के सीईओ टिम कुक ने राजधानी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान दोनों ने टेक्नोलॉजी को लेकर अपना अपना विजन साझा किया. टिम ने प्रधानमंत्री मोदी के अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव के साथ मुलाकात की.

पीएम मोदी के साथ मुलाकात के दौरान टिम ने इस साल भारत में जॉब दोगुनी करने की बात कही. जिसका मतलब है कि एपल इस साल 2 लाख लोगों को नौकरी दे सकता है. बीते साल कंपनी ने भारत में 1 लाख लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान किये थे. पीएम मोदी से बातचीत के दौरान टिम ने गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया. साथ ही उन्होंने पीएम मोदी के साथ प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारतीय दृष्टिकोण पर सकारात्म प्रभाव की प्रशंसा की. उन्होंने भारत में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई.

ये  भी पढ़ें- Facebook, WhatsApp, Instagram के कर्मचारियों पर छंटनी की तलवार, कंपनी बना रही है LAYOFF प्लान

दोनों ने मुलाकात के बाद ट्वीट कर इस मुलाकात को लेकर एकदूसरे के प्रति आभार व्यक्त किया. यहां ध्यान देने वाली बात ये भी है कि इस सप्ताह की शुरूआत में एपल का पहला स्टोर मुंबई के बीकेसी में रिलायंस मॉल में खोला गया है. एपल का स्टोर भारत में पूरे 25 साल के बाद खुला है . एपल ने भारत में पहली बार 1984 में Macintosh को पेश किया था और अब 25 साल बाद पहला एपल स्टोर एपल BKC, मुंबई में खोला गया है. एपल के सीईओ टिम कुक ने इसे एक यादागार क्षण बताते हुए कहा है कि, ‘यह एक लंबी यात्रा रही है, मुझे खुशी है कि एपल भारत में अपना स्टोर खोल रहा है.’



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital