Urdu Conclave 2026

अनंत अंबानी ने किया वंतारा यूनिवर्सिटी का ऐलान, वन्यजीवों के लिए होगी समर्पित

Anant Ambani Vantara University: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने गुजरात के जामनगर में वंतारा यूनिवर्सिटी शुरू करने का ऐलान किया है. यह यूनिवर्सिटी खास तौर पर वन्यजीव संरक्षण और पशु चिकित्सा विज्ञान को समर्पित होगी.

Anant Ambani Vantara University

Anant Ambani Vantara University

Anant Ambani Vantara University: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने गुजरात के जामनगर में वंतारा यूनिवर्सिटी शुरू करने का ऐलान किया है. यह यूनिवर्सिटी खास तौर पर वन्यजीव संरक्षण और पशु चिकित्सा विज्ञान को समर्पित होगी और इसे इस क्षेत्र की दुनिया की पहली ग्लोबल यूनिवर्सिटी बताया जा रहा है.

इस यूनिवर्सिटी की खास बात यह है कि यहां पढ़ाई सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि असल जिंदगी में वन्यजीवों की देखभाल और संरक्षण से जुड़ी ट्रेनिंग भी दी जाएगी. इसका मकसद ऐसे प्रोफेशनल तैयार करना है, जो जानवरों की बेहतर देखभाल के साथ-साथ पर्यावरण और जैव विविधता की रक्षा में भी अहम भूमिका निभा सकें.

Anant Ambani Vantara University

अनंत अंबानी ने इस मौके पर कहा कि आज जरूरत सिर्फ ज्ञान की नहीं, बल्कि संवेदनशीलता और समझ की भी है. उन्होंने बताया कि वंतारा यूनिवर्सिटी का विचार उन्हें तब आया, जब उन्होंने करीब से जानवरों की पीड़ा देखी और महसूस किया कि इस क्षेत्र में बेहतर ट्रेनिंग और संस्थानों की जरूरत है. उन्होंने कहा कि यह यूनिवर्सिटी प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय की भावना से प्रेरित है, जहां हर दिशा से अच्छे विचारों को अपनाने की परंपरा रही है.

जंगलों और पहाड़ों से मिट्टी-पत्थर लाकर रखी गई नींव

यूनिवर्सिटी के शिलान्यास कार्यक्रम को भी खास तरीके से आयोजित किया गया. इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों जैसे- जंगलों, पहाड़ों, घास के मैदानों और आर्द्र क्षेत्रों से मिट्टी, पानी और पत्थर लाकर नींव रखी गई. अनंत अंबानी ने कहा कि यह भारत की प्राकृतिक विविधता और विरासत का प्रतीक है.

Anant Ambani Vantara University

पढ़ाई की बात करें तो यहां वन्यजीव चिकित्सा, सर्जरी, पोषण, व्यवहार विज्ञान, जेनेटिक्स, महामारी विज्ञान और वन हेल्थ जैसे विषय पढ़ाए जाएंगे. साथ ही, आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए स्कॉलरशिप की भी व्यवस्था होगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस क्षेत्र में आगे बढ़ सकें.

स्कॉलरशिप प्रोग्राम होंगे शुरू

यूनिवर्सिटी में आधुनिक लैब, अस्पताल जैसी सुविधाएं, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और रिहायशी कैंपस भी होगा. यहां पढ़ाई के साथ-साथ रिसर्च पर भी जोर दिया जाएगा, ताकि वन्यजीवों की सुरक्षा और देखभाल के नए तरीके विकसित किए जा सकें.

Anant Ambani Vantara University

इस प्रोजेक्ट के साथ वंतारा यूनिवर्सिटी फाउंडिंग फेलोज और एवरी लाइफ मैटर्स नाम से स्कॉलरशिप प्रोग्राम भी शुरू किए जाएंगे.

जामनगर है वन्यजीवों के इलाज और पुनर्वास का बड़ा केंद्र

गौरतलब है कि वंतारा पहले से ही जामनगर में वन्यजीवों के रेस्क्यू, इलाज और पुनर्वास का बड़ा केंद्र है. अब इस यूनिवर्सिटी के जरिए इसे शिक्षा और रिसर्च के क्षेत्र में भी आगे बढ़ाने की तैयारी है.

Anant Ambani Vantara University

ये भी पढ़ें- संगम नगरी में साहित्य का संगम! भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय करेंगे जनकवि कैलाश गौतम स्मृति पुस्तकालय का लोकार्पण

अनंत अंबानी की यह पहल भारत को वन्यजीव संरक्षण और पशु चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहचान दिला सकती है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read