Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

खून से लथपथ शव से मचा हड़कंप, पहले हत्या का शक, फिर CCTV में दिखी सच्चाई

मध्यप्रदेश के धार में आनंद चौपाटी इलाके में एक युवक का खून से सना शव मिलने से सनसनी फैल गई. शुरुआती जांच में मामला हत्या का लगा, लेकिन CCTV फुटेज में सामने आया कि युवक ने खुद को चाकू मारकर जान दी.

MP Crime news

रिपोर्ट- अंसार


मध्यप्रदेश के धार शहर के आनंद चौपाटी इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब सुबह एक युवक का खून से सना अर्धनग्न शव मिला. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में डर और हलचल का माहौल बन गया. बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए.

मृतक की पहचान 35 वर्षीय कुणाल जोशी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह स्थानीय मदन मोहन मंदिर से जुड़े पुजारी परिवार का सदस्य था. घटनास्थल पर काफी मात्रा में खून फैला हुआ था और पास में एक चाकू भी पड़ा मिला, जिससे शुरू में मामला संदिग्ध लग रहा था.

खुद को ही मारा चाकू

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. सीएसपी सुजावल जग्गा, कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान और पुलिस टीम ने तुरंत घटनास्थल को सुरक्षित किया. इसके बाद आसपास के लोगों से पूछताछ की गई और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए.

जांच के दौरान सामने आया कि यह मामला हत्या का नहीं, बल्कि आत्मघाती प्रतीत हो रहा है. सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि कुणाल खुद ही अपने ऊपर चाकू से वार कर रहा था और धीरे-धीरे जमीन पर गिर गया. इस खुलासे के बाद मामले की दिशा बदल गई.

पुलिस कर रही जांच

पुलिस के अनुसार, मृतक शराब का आदी था और पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था. यही कारण उसकी इस दुखद स्थिति का मुख्य कारण माना जा रहा है.


ये भी पढ़ें: व्रत के खाने में ‘जहर’ घोल रहे मिलावटखोर! नोएडा में भारी मात्रा में जब्त हुआ संदिग्ध कुट्टू का आटा


फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है. मामले की पूरी जांच की जा रही है ताकि सभी तथ्यों की पुष्टि हो सके. यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोगों को झकझोर कर रख दिया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital