Delhi police
Molestation of Women at Nehru Place: महिलाओं संग छेड़छाड़ के मामले अक्सर सुनने में आते रहते हैं. सरकार के तमाम नियमों के आगे महिलाओं की सुरक्षा फीकी पड़ जाती है. ऐसा ही कुछ दिल्ली के नेहरू प्लस में हुआ. यहां का मामला सुन हर कोई हैरान रह गया और महिलाओं की सुरक्षा के बारे में बात कर रहा है. सरेआम नॉर्थ ईस्ट की महिलाओं के ऊपर पहले भद्दे कमेंट किए जाते हैं, भद्दे कमेंट ही नहीं बल्कि महिलाओं के साथ मारपीट भी की गई और उनके कपड़े तक फाड़ दिये गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. सभी आरोपी पुलिस की हिरासत में है और उनसे पूछताछ की जा रही है. आपको विस्तार से बताते हैं पूरा मामला…
बांस से मारा और कपड़े तक फाड़ दिए…
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में बताया कि 10 मई की सुबह करीब 7 बजे थाना कालकाजी पुलिस को इस मामले की जानकारी मिली. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दोनों युवतियां इरोस होटल के पास खड़ी थीं. युवतियों ने पुलिस को बताया कि कुछ युवकों ने उन दोनों पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं. जब उन दोनों ने इसका विरोध किया तो मामला और ज्यादा बढ़ गया. युवक मारपीट पर उतारू हो गए. युवकों ने महिलाओं को बांस से मारा और उनके कपड़े तक फाड़ दिए. पुलिस के मुताबिक दोनों पीड़िताओं की AIIMS में मेड़िकल जांच कराई जा रही है.
ये भी पढ़ें: सच या झूठ? मेरठ की मस्जिदों पर हमला और घर जलाने का दावा… असलियत कुछ और निकली
युवतियों के मुताबिक जब वह दोनों FIR की कॉपी लेकर करीब 8 बजे थाना से बाहर निकलीं, तब भी वे युवक उनका पीछा कर रहे थे. इसके बाद वे भागकर वापस थाने में गईं और पुलिस को इसकी सूचना दी. युवतियों ने बताया कि कुछ युवक बाइक पर सवार उनका पीछा कर रहे थे. उनमें से एक ने शर्ट आगे से खोलकर अपशब्द कहे. जब स्थिति बढ़ गई तो उन्होंने विरोध किया और पुलिस को जानकारी दी.
चारों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
युवतियों संग छेड़छाड़ मामले में थाना कालकाजी में FIR नंबर 259/2026 दर्ज कर ली गई है. पुलिस BNS की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. पुलिस पूरे मामले की अलग- अलग एंगल से जांच कर रही है. जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के CCTV चेक किए और मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की. जिससे पुलिस जल्द ही सभी आरोपी तक पहुंच गई. सभी आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं. हिरासत में लिए गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद फहाद, मोहम्मद सवेज, मोहम्मद आरिफ और अमन उर्फ मोहम्मद फहीम के तौर पर हुई है.
- भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


