प्रो. अनिल कुमार राय बने महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) ने प्रोफेसर अनिल कुमार राय (Anil Kumar Rai) को महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली (Mahatma Jyotiba Phule Rohilkhand University, Bareilly) का नया कुलपति नियुक्त किया है. यह आदेश 17 अगस्त 2026 को जारी किया गया. नियुक्ति उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 की धारा 12(1) के तहत की गई है.
कितने साल का कार्यकाल?
प्रो. राय का कार्यकाल तीन साल का होगा, जो उनके पदभार ग्रहण करने की तारीख से शुरू होगा. इस नियुक्ति के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करेगा.
पहले भी रहे कुलपति
इससे पहले प्रो. राय राजस्थान के सीकर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय के कुलपति रह चुके हैं. अब उन्हें बरेली स्थित राज्य विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
आदेश की औपचारिकता
कुलाधिपति कार्यालय ने आदेश की प्रतियां प्रो. राय को भेज दी हैं. साथ ही उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव को भी इसकी जानकारी दी गई है. आदेश की कॉपी महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति और रजिस्ट्रार को भेजी गई है. इसके अलावा शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर के रजिस्ट्रार को भी आदेश की प्रति भेजी गई है.
आदेश पर हस्ताक्षर
कुलाधिपति के विशेष कार्याधिकारी डॉ. सुधीर एम. बोबड़े ने इस आदेश पर हस्ताक्षर किए. आदेश का संदर्भ संख्या ई-5622/जी०एस० है, जिसमें राज्य विश्वविद्यालय कानून के तहत नियुक्ति का उल्लेख दर्ज है.
ये भी पढ़ें-जिस भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई आवाज, उसी के जाल में घिरे विजय! 5.54 करोड़ के टेंडर में धांधली का आरोप
नई जिम्मेदारी
इस नियुक्ति के साथ प्रो. राय अगले तीन वर्षों तक रोहिलखंड विश्वविद्यालय का नेतृत्व करेंगे. उनका कार्यकाल विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा.
ये भी पढ़ें-बिहार में आएगी बहार! NRI दीपक ठाकुर ने सीएम सम्राट से की मुलाकात, खनन-गैस-होटल सेक्टर में करेंगे निवेश
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


