Australia Scholarships For Indians: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं. गुरुवार को उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से मुलाकात की. इस बैठक में कई अहम करार हुए, जिनमें भारत को यूरेनियम सप्लाई करने का समझौता सबसे ज्यादा चर्चा में रहा. माना जा रहा है कि शिक्षा और रोजगार को लेकर भी दोनों देशों के बीच समझौते होंगे, जिससे भारतीय छात्रों के लिए ऑस्ट्रेलिया में अवसर बढ़ेंगे.
इंडियन स्टूडेंट्स को आकर्षित करता है ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया लंबे समय से भारतीय छात्रों को अपनी ओर आकर्षित करता रहा है. कई यूनिवर्सिटीज इंडियन स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप देती हैं ताकि उन्हें पढ़ाई में आर्थिक मदद मिल सके.
प्रमुख स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में इंडियन स्टूडेंट्स के लिए कई स्कॉलरशिप उपलब्ध हैं. इनमें
- मोनाश इंटरनेशनल मेरिट स्कॉलरशिप
- DUISP स्कॉलरशिप
- RMIT यूनिवर्सिटी स्कॉलरशिप
- चार्ल्स स्टुअर्ट फाउंडेशन स्कॉलरशिप
- मैक्वेरी यूनिवर्सिटी इंडियन स्कॉलरशिप
- इंटरनेशनल स्टूडेंट्स एजुकेशन एक्सीलेंसी स्कॉलरशिप
- QUT ट्रिपल क्राउन स्कॉलरशिप
- ऑस्ट्रेलियन गवर्नमेंट रिसर्च ट्रेनिंग प्रोग्राम
- डेस्टिनेशन स्कॉलरशिप
डीकिन यूनिवर्सिटी की स्कॉलरशिप
डीकिन यूनिवर्सिटी इंडियन स्टूडेंट्स को ‘वाइस-चांसलर मेरिटोरियस 100% स्कॉलरशिप’ देती है. इस स्कॉलरशिप में हर साल 6 छात्रों की पूरी फीस माफ की जाती है. पिछले 12 सालों से यह सुविधा दी जा रही है और अब तक 100 से ज्यादा भारतीय छात्रों को इसका लाभ मिला है. इसकी कीमत लगभग 60 लाख रुपये होती है, जिसमें पढ़ाई की पूरी अवधि का खर्च शामिल होता है.
सिडनी यूनिवर्सिटी का प्रोग्राम
सिडनी यूनिवर्सिटी इंडियन स्टूडेंट्स के लिए ‘सिडनी स्कॉलर्स इंडिया स्कॉलरशिप प्रोग्राम’ चलाती है. इसके तहत 28 छात्रों को आर्थिक मदद दी जाती है. इसमें 2 छात्रों की पूरी फीस चार साल के लिए माफ की जाती है. इसके अलावा 10 छात्रों को 20 हजार ऑस्ट्रेलियाई डॉलर और 16 छात्रों को 10 हजार ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की स्कॉलरशिप दी जाती है.
ये भी पढ़ें-आधी रात को बहन के पास आया भाई का खौफनाक फोन; ‘दीदी, मैंने मम्मी का काम तमाम कर दिया’, जानें पूरा मामला
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों के लिए ये स्कॉलरशिप बड़े अवसर हैं. मोदी-अल्बनीज मुलाकात के बाद शिक्षा और रोजगार से जुड़ी संभावनाएं और बढ़ सकती हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



