Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बेटियों के लिए बड़ी खुशखबरी: उच्च शिक्षा के लिए मिलेगी 1.5 लाख रुपये, ऐसे उठाएं फायदा

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने छात्राओं की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्कॉलरशिप योजना शुरू की है. इसके तहत योग्य छात्राओं को ग्रेजुएशन या डिप्लोमा पूरा होने तक प्रति वर्ष 30,000 रुपये यानी कुल 1.5 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद दी जाएगी.

Azim Premji Scholarship

अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप

Azim Premji Scholarship: अगर आप दिल्ली या देश के अन्य चुनिंदा राज्यों से ताल्लुक रखती हैं और आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक तंगी आपके आड़े आ रही है, तो यह खबर आपके चेहरे पर मुस्कान ले आएगी. देश के जाने-माने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने छात्राओं की मदद के लिए एक शानदार स्कॉलरशिप योजना शुरू की है जिसके तहत योग्य लड़कियों को ग्रेजुएशन या डिप्लोमा पूरा होने तक हर साल 30,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. आइए जानते हैं कि इस योजना का लाभ किसे और कैसे मिल सकता है.

21 राज्यों की बेटियों को मिलेगा फायदा

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की इस महत्वाकांक्षी योजना का दायरा काफी बड़ा है. इस साल अकेले दिल्ली में ही उच्च शिक्षा ले रही करीब 20,000 छात्राओं को इस स्कॉलरशिप से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. इसके अलावा, देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड आदि) से स्कूली पढ़ाई पूरी करने वाली छात्राएं इसके लिए आवेदन कर सकती हैं.

क्या है योग्यता और शर्तें?

इस स्कॉलरशिप का लाभ उठाने के लिए कुछ बुनियादी नियम तय किए गए हैं:

छात्रा ने अपनी 10वीं और 12वीं की स्कूली पढ़ाई किसी सरकारी स्कूल से पूरी की हो.

उसने देश के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में अंडरग्रेजुएट (UG) डिग्री या फिर किसी डिप्लोमा कोर्स के पहले साल में एडमिशन लिया हो.

फाउंडेशन का उद्देश्य देश भर में हर साल करीब 5 लाख छात्राओं को इस आर्थिक मदद से जोड़ना है. कोर्स की अवधि (आमतौर पर 3 साल) के हिसाब से एक छात्रा को कुल मिलाकर 1.5 लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप मिल सकती है. साल 2024 में शुरू हुए इस कार्यक्रम के तहत अब तक देश भर में 1.9 लाख से ज्यादा बेटियां लाभान्वित हो चुकी हैं.

ये भी पढ़ें- राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में निकली ग्रुप B-C पदों पर भर्ती, 23 सितंबर तक करें आवेदन

कैसे करें आवेदन?

सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन और निःशुल्क है. आपको किसी भी बिचौलिए के चक्कर में पड़ने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप सीधे अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए अप्लाई कर सकती हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital