Bharat Express DD Free Dish

Sarkari Naukri: 10वीं पास के लिए BSF में निकली बंपर भर्ती, 69,000 से ज्यादा होगी सैलरी, ऐसे करें अप्लाई

BSF Recruitment 2025: BSF कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2025 के तहत 10वीं पास युवाओं के लिए 3,588 पदों पर नौकरी का सुनहरा मौका निकला है. जानें आवेदन की तारीख, योग्यता, चयन प्रक्रिया और सैलरी डिटेल्स…

Rahima Pushed To Bangladesh

प्रतीकात्मक तस्वीर.

BSF Recruitment 2025: अगर आपने 10वीं कक्षा पास कर ली है और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है. बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन के 3588 पदों पर भर्ती निकली है. इस भर्ती में पुरुष और महिला दोनों वर्गों के उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं. यह भर्ती कई महत्वपूर्ण ट्रेड्स जैसे कुक, वॉशरमैन, स्वीपर, बढ़ई, टेलर, इलैक्ट्रीशियन आदि के लिए है. B

SF कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार कुल पद 3,588 है. जिसमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए 3,406 पद और महिला उम्मीदवारों के लिए 182 पद हैं. (BSF Recruitment 2025) उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स जैसे फोटो, पहचान पत्र और सर्टिफिकेट तैयार रखें. भर्ती का पूरा डिटेल नोटिफिकेशन जल्द ही BSF की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा.

BSF Constable Recruitment 2025: आवेदन की तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 26 जुलाई 2025
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 25 अगस्त 2025

जानें कौन कर सकता है अप्लाई (Eligibility Criteria)

शैक्षणिक योग्यता (BSF Recruitment 2025)

कारपेंटर, इलैक्ट्रीशियन, प्लंबर, पेंटर, पंप ऑपरेटर जैसे ट्रेड्स के लिए 10वीं पास, संबंधित ट्रेड में 2 साल का ITI सर्टिफिकेट या 1 साल का ITI सर्टिफिकेट और 1 साल का अनुभव जरूरी है.

कुक, स्वीपर, वॉशरमैन, टेलर, बार्बर, वाटर कैरियर जैसे ट्रेड्स के लिए 10वीं पास, ट्रेड का प्रैक्टिकल नॉलेज, बीएसएफ द्वारा आयोजित ट्रेड टेस्ट में पास होना जरूरी है.

आयु सीमा

आवेदन की अंतिम तिथि तक उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

सैलरी (BSF Salary Structure)

BSF कांस्टेबल ट्रेड्समैन को पे लेवल-3 के तहत ₹21,700 से ₹69,100 प्रति माह सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा केंद्रीय भत्ते और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी.

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
  • शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
  • ट्रेड टेस्ट
  • लिखित परीक्षा
  • मेडिकल जांच

BSF Constable Tradesman Recruitment 2025: इस तरह से करें अप्लाई

  • उम्मीदवारों को BSF की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा.
  • फॉर्म भरते समय सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने होंगे.

ये भी पढ़ें: Army Agniveer Result 2025: जल्द जारी होगा आर्मी अग्निवीर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, जानिए कब और कैसे करें चेक?

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read