Army Agniveer Result 2025: भारतीय सेना बहुत जल्द अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2025 (Army Agniveer Result 2025) का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित करेगी. जो अभ्यर्थी इस सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) में शामिल हुए थे, वे joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से चार साल के लिए युवाओं को भारतीय सेना में शामिल किया जाएगा, जिन्हें आकर्षक वेतन और लाभ दिए जाएंगे. ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं कैसे आप रिजल्ट जारी होने के बाद उसे चेक कर सकेंगे.
परीक्षा से जुड़ी मुख्य जानकारी
अग्निवीर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 30 जून से 10 जुलाई 2025 के बीच आयोजित की गई थी. यह परीक्षा 13 भाषाओं में ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की गई जिसमें MCQ फॉर्मेट के सवाल पूछे गए. अभ्यर्थियों को उनके आवेदन की श्रेणी के अनुसार एक घंटे में 50 या दो घंटे में 100 प्रश्नों के उत्तर देने थे.
कैसे चेक करें रिजल्ट? (Army Agniveer Result 2025)
- अगर आप अपना रिलजल्ट चेक करना चाहते हैं तो सबसे पहले joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर जाएं.
- फिर होमपेज पर ‘Agniveer Result 2025’ लिंक को क्लिक करें.
- इसके बाद अपनी लॉगिन डिटेल्स भरें (जैसे- रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड).
- सबमिट पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
- रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल कर सुरक्षित रखें.
रिजल्ट के बाद की प्रक्रिया
CEE परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को आगे फिजिकल फिटनेस टेस्ट और फिर मेडिकल एग्जामिनेशन से गुजरना होगा. इन तीनों चरणों में सफल होने के बाद ही अभ्यर्थी को सेना में भर्ती माना जाएगा.
अग्निवीर भर्ती में कितनी मिलेगी सैलरी? (Army Agniveer Result 2025)
भारतीय सेना में चयनित अग्निवीरों की सैलरी पहले साल में 30 हजार रुपये महीना निर्धारित की गई है, लेकिन इनहैंड 21 हजार रुपये ही मिलेंगे. बाकी के 9000 रुपये अग्निवीर कॉर्पस फंड में जमा हो जाएंगे और भारत सरकार द्वारा भी इस फंड में 9000 रुपये का अतिरिक्त योगदान दिया जाएगा और ये पैसे अग्निवीरों को नौकरी छोड़ने के बाद जोड़कर मिल जाएंगे. इसी तरह दूसरे साल में अग्निवीरों की सैलरी 33000 रुपये महीना निर्धारित है, लेकिन इनहैंड 23100 रुपये मिलेंगे, जबकि तीसरे साल में 36500 रुपये सैलरी है, लेकिन इनहैंड 25550 रुपये मिलेंगे. वहीं, चौथे साल में 40000 रुपये महीना सैलरी निर्धारित है, लेकिन इनहैंड 28000 रुपये मिलेंगे.
Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

