Bharat Express DD Free Dish

सेंट्रल बैंक में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 350 पदों के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता और सैलरी

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) ने मार्केटिंग और फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर के 350 पदों पर भर्ती निकाली है. 3 फरवरी 2026 तक आवेदन का मौका, चयनित उम्मीदवारों को शानदार सैलरी और सरकारी सुविधाएं मिलेंगी.

Central Bank of India Recruitment, Banking Jobs 2026

Central Bank of India Recruitment: अगर आप भी बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे हैं और एक सुरक्षित सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन खबर है. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने युवाओं को बड़ा तोहफा देते हुए ऑफिसर कैडर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है. बैंक ने कुल 350 खाली पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं, जिसमें मार्केटिंग से लेकर फॉरेन एक्सचेंज जैसे स्पेशलाइज्ड रोल शामिल हैं.

किन पदों पर कितनी है वैकेंसी?

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस भर्ती अभियान में दो मुख्य कैटेगरी रखी गई हैं. इसमें मार्केटिंग ऑफिसर (स्केल-I) के लिए सबसे ज्यादा 300 पद हैं, जबकि फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर (स्केल-III) के लिए 50 पद आरक्षित किए गए हैं. अगर आप इन पदों के लिए योग्य हैं, तो 3 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. समय कम है, इसलिए आखिरी तारीख का इंतजार करने के बजाय जल्द से जल्द फॉर्म भरना ही समझदारी होगी.

मोटी कमाई का मौका

सरकारी बैंक में नौकरी का सबसे बड़ा आकर्षण वहां मिलने वाला वेतन और सुविधाएं होती हैं. इस भर्ती में भी बैंक ने काफी आकर्षक पे-स्केल रखा है:

फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर (स्केल-III): इस पद पर चुने गए उम्मीदवारों को हर महीने ₹85,920 से लेकर ₹1,05,280 तक की सैलरी मिलेगी.

मार्केटिंग ऑफिसर (स्केल-I): इनके लिए वेतनमान ₹48,480 से ₹85,920 प्रतिमाह तय किया गया है. सैलरी के साथ-साथ आपको महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), मेडिकल और एलटीसी (LTC) जैसी बैंकिंग सुविधाएं भी मिलेंगी, जो इस नौकरी को और भी दमदार बनाती हैं.

ये भी पढ़ें- नौकरियां ही नौकरियां: देशभर के अलग-अलग विभागों में 21,614 पदों पर भर्तियां, अपनी पसंदीदा सरकारी नौकरी के लिए करें अप्‍लाई

कौन कर सकते हैं अप्लाई?

दोनों पदों के लिए योग्यता के मानक अलग-अलग हैं:

मार्केटिंग ऑफिसर: इसके लिए आपके पास ग्रेजुएशन के साथ-साथ मार्केटिंग में MBA या PGDM की डिग्री होनी चाहिए.

फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर: यहां भी ग्रेजुएशन अनिवार्य है, लेकिन साथ ही फॉरेन एक्सचेंज से संबंधित कोई प्रोफेशनल सर्टिफिकेट या इस फील्ड में काम करने का अनुभव जरूरी है.

उम्र सीमा: मार्केटिंग ऑफिसर के लिए आपकी उम्र 22 से 30 साल के बीच होनी चाहिए, वहीं फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर के लिए 25 से 35 साल तक की सीमा तय की गई है. आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में राहत दी जाएगी.

आवेदन और फीस से जुड़ी जानकारी

आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल है. आपको सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट www.centralbankofindia.co.in पर जाकर ‘Careers‘ सेक्शन में क्लिक करना होगा. वहां रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप अपना फॉर्म भर सकते हैं.

जहां तक फीस की बात है, General और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये चुकाने होंगे. वहीं, SC/ST, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए यह फीस मात्र 175 रुपये रखी गई है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read