CGBSE Result 2026: छत्तीसगढ़ के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए आज का दिन बेहद खास है. लंबे समय से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे 10वीं और 12वीं के छात्रों का सस्पेंस आखिरकार खत्म होने जा रहा है. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) आज, यानी 29 अप्रैल को बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है.
स्कूल शिक्षा मंत्री ने दी खुशखबरी
नतीजों की तारीख और समय की पुष्टि खुद प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पहले ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि दोपहर 2:30 बजे हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए जाएंगे. मंत्री जी ने छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए यह भी कहा कि यह सिर्फ नंबर्स का खेल नहीं है, बल्कि यह बच्चों की मेहनत, उनके अनुशासन और उनके माता-पिता व शिक्षकों के मार्गदर्शन का फल है.
कहां और कैसे देखें अपना स्कोरकार्ड?
रिजल्ट घोषित होते ही भारी ट्रैफिक की वजह से वेबसाइट धीमी हो सकती है, इसलिए बेहतर होगा कि आप अपना रोल नंबर पहले से ही तैयार रखें. छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की इन दो आधिकारिक वेबसाइट्स- cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर देख सकते हैं.
रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका
अगर आप पहली बार ऑनलाइन रिजल्ट देख रहे हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. बस इन स्टेप्स को फॉलो करें:
सबसे पहले ऊपर बताई गई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
होमपेज पर आपको अपनी कक्षा के हिसाब से ‘CGBSE High School Result 2026’ या ‘CGBSE Higher Secondary Result 2026’ का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें.
अब जो नई विंडो खुलेगी, वहां अपना रोल नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड डालें.
‘Submit’ बटन दबाते ही आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर होगा.
अंत में, अपने स्कोरकार्ड की एक PDF कॉपी डाउनलोड कर लें या उसका प्रिंट आउट ले लें, ताकि भविष्य में काम आए.
ये भी पढ़ें- अब आम लोग भी बन सकेंगे एस्ट्रोनॉट, गगनयान के बाद खुलेगा अंतरिक्ष का रास्ता; जानें क्या है ISRO का बड़ा प्लान
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



