CUET PG 2026: अगर आप भी पोस्ट-ग्रेजुएशन (PG) करने का सपना देख रहे हैं और देश की नामी सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में एडमिशन चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी CUET PG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अब अपने आखिरी पड़ाव पर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी अगले हफ्ते आवेदन की खिड़की बंद करने जा रही है.
हाथ से न निकल जाए मौका
CUET PG के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 14 जनवरी तय की गई है. यानी आपके पास अब बहुत ही कम समय बचा है.
अगर आपने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, तो बिना देरी किए आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-PG पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें. याद रखें कि इसके बाद आपको मौका नहीं मिलेगा और आपका एक साल बर्बाद हो सकता है.
गलती सुधारने का भी मिलेगा मौका
अक्सर छात्र जल्दबाजी में फॉर्म भरते समय कुछ गलतियां कर देते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो घबराएं नहीं. NTA 18 से 20 जनवरी 2026 तक ‘करेक्शन विंडो’ ओपन करेगा. इस दौरान आप अपने आवेदन फॉर्म में जरूरी सुधार कर सकेंगे. हालांकि, कोशिश यही करें कि पहली बार में ही सारी जानकारी सही-सही भरें.
परीक्षा कब होगी?
तैयारी तेज कर दीजिए, क्योंकि CUET PG 2026 की परीक्षाएं मार्च के महीने में आयोजित की जानी हैं. यह परीक्षा भारत के 292 शहरों और विदेश के 16 शहरों में आयोजित होगी. इस बार कुल 157 विषयों के लिए छात्र अपनी किस्मत आजमाएंगे.
ये भी पढ़ें- होमवर्क नहीं किया तो टीचर ने जड़ा ऐसा थप्पड़ कि यूकेजी की छात्रा का टूटा हाथ, FIR दर्ज
कैसे भरें फॉर्म? जानें स्टेप-बाय-स्टेप
सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल exams.nta.ac.in/CUET-PG पर जाएं.
होमपेज पर दिए गए ‘रजिस्ट्रेशन लिंक’ पर क्लिक करें.
अगर आप नए यूजर हैं, तो पहले ‘साइन इन’ करके अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड जेनरेट करें.
अब लॉगिन करें और डैशबोर्ड पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भरना शुरू करें.
अपनी पर्सनल डिटेल्स भरें और मांगे गए डॉक्यूमेंट्स को सही फॉर्मेट में अपलोड करें.
आखिर में फीस का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर दें.
भविष्य के लिए फॉर्म का पीडीएफ डाउनलोड करें और एक प्रिंट-आउट जरूर निकाल लें.
एग्जाम का मीडियम क्या होगा?
ज्यादातर विषयों के पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे. हालांकि, कुछ खास विषय जैसे लैंग्वेज कोर्स, M. Tech और हायर साइंस के पेपर केवल अंग्रेजी या संबंधित भाषा में ही होंगे.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

